लाइव न्यूज़ :

मुश्किल समय में बिम्सटेक राष्ट्र एक-दूसरे के साथ खड़े रहे: सिंह

By भाषा | Updated: December 21, 2021 15:54 IST

Open in App

पुणे, 21 दिसंबर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कहा कि चक्रवात, सुनामी, भूकंप और बाढ़ जैसी विषम परिस्थितियों में बिम्सटेक देश एक-दूसरे के साथ खड़े हैं।

सिंह ने पुणे में सैन्य इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित एक बहु-राष्ट्रीय, बहु-एजेंसी अभ्यास, ‘पैनेक्स-21’ में यह बात कही।

अभ्यास का उद्देश्य बिम्सटेक (बंगाल की खाड़ी बहु-क्षेत्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग पहल) देशों के लिए आपदा प्रबंधन पहलुओं में सहयोग को बढ़ावा देना और क्षमताओं का विकास करना है।

भारत के अलावा बांग्लादेश, भूटान, म्यांमा, नेपाल, श्रीलंका और थाईलैंड बिम्सटेक क्षेत्रीय संगठन के सदस्य हैं।

सिंह ने कहा कि हाल के दशकों में चक्रवात, सुनामी, भूकंप और बाढ़ जैसी आपदाओं की एक श्रृंखला देखी गई है, जिससे बड़े पैमाने पर मौतें और विनाश हुआ है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘ऐसी प्रतिकूल परिस्थितियों के समय में ही समझ और दोस्ती की गहराई का सबसे अच्छा अंदाजा लगाया जा सकता है। और मुझे यह स्वीकार करने में कोई झिझक नहीं है कि हमारे देश ऐसी विषम परिस्थितियों में एक-दूसरे के साथ खड़े हैं।’’

उन्होंने कहा कि भारत का प्रयास रहेगा कि बंगाल की खाड़ी क्षेत्र में सभी सदस्य देशों का सहयोग करने और उनकी सहायता करने के वास्ते सभी संभव उपायों को विकसित किया जाये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत