लाइव न्यूज़ :

बिजनौर पुलिस ने वृद्ध महिला की हत्या की गुत्थी सुलझाई

By भाषा | Updated: September 19, 2021 13:44 IST

Open in App

बिजनौर, 19 सितंबर उत्तर प्रदेश के बिजनौर में तीन दिन पहले घर में सोई 80 वर्षीय वृद्ध महिला की हत्या की गुत्थी सुलझा लेने का दावा करते हुए पुलिस ने हत्या के आरोपी चोर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने रविवार को बताया कि 16 सितंबर की सुबह थाना स्योहारा के गांव फैजुल्लापुर में अपने नाती यूनुस के घर में सो रही 80 वर्षीय वृद्धा अनीसा की लाश मिली थी। बुजुर्ग महिला के सिर पर वार किया गया था और उसी के दुपट्टे से गला घोंट दिया गया था।

पुलिस ने जांच के आधार पर आज सुबह मोहम्मद अली उर्फ बाबा को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया।

पुलिस के मुताबिक अली ने स्वीकार किया है कि वह नशे के लिए चोरी करता था। 15/16 सितंबर की रात अली अनीसा के घर में चोरी करने घुसा था मगर वह जाग गई थी जिस पर उसने वहां पड़ी लकड़ी की पटली अनीसा के सिर पर मारी और उसी के दुपट्टे से गला घोंटकर वह भाग गया।

पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लकड़ी की पटली और खून लगी शर्ट बरामद कर ली है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत