लाइव न्यूज़ :

खरमास बाद राजद से निकाले जाएंगे विधायक सुधाकर, कुशवाहा ने कहा-नीतीश का कोई अपमान करे हम बर्दाश्त नहीं करेंगे

By एस पी सिन्हा | Updated: January 7, 2023 18:03 IST

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि सुधाकर सिंह के बयान को लेकर आपत्ति जताई थी। बिहार के लाखों करोड़ों लोगों का भरोसा नीतीश कुमार में है।

Open in App
ठळक मुद्देसुधाकर सिंह को लेकर लगातार आहत हुए हैं। नीतीश कुमार सामाजिक आंदोलन को बल देने वाले सबसे बड़े नेता हैं। जदयू छोड़कर किसी अन्य दल में जाने की कोई संभावना नहीं है।

पटनाः जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने दावा किया है कि नीतीश कुमार के खिलाफ हल्ला बोल रहे राजद विधायक सुधाकर सिंह को खरमास के बाद पार्टी से निकाल दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि सुधाकर सिंह के खिलाफ कार्रवाई के लिए खरमास तक का इंतजार कीजिये। खरमास खत्म होते ही राजद में शुभ काम होगा।

उन्होंने कहा कि हमारे नेता और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का कोई अपमान करे यह हम कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। उपेंद्र कुशवाहा ने शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि हमने सुधाकर सिंह के बयान को लेकर अपनी आपत्ति जताई थी। लेकिन राजद के लोग खरमास में शुभ काम नहीं करना चाह रहे हैं। खरमास खत्म होने का इंतजार करिये, उसके बाद सुधाकर सिंह को लेकर शुभ काम हो जायेगा।

उन्होंने कहा कि बिहार के लाखों करोड़ों लोगों का भरोसा नीतीश कुमार में है। हमारे नेता के लिए आपत्तिजनक टिप्पणी की जाए यह हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने सुधाकर सिंह को लेकर कहा कि उनके बयान से वे लगातार आहत हुए हैं। इसलिए उन्होंने सार्वजनिक रूप से इसे लेकर बातें कही।

सुधाकर सिंह के बयान पर आपत्ति जताते हुए उन्होंने कहा कि न सिर्फ सुधाकर बल्कि राजद के प्रवक्ता की प्रतिक्रिया भी कुछ उसी भाषा में रही। ऐसे में लगता में है कि दोनों के लिए एक ही जगह से स्क्रिप्ट लिखी गई हो। यह बिल्कुल गलत है। उन्होंने कहा कि संक्रांति तक हमें इंतजार करना चाहिए कि राजद अपने नेता सुधाकर के खिलाफ कार्रवाई करता है या नहीं?

उसके बाद आगे की स्थिति देखी जाएगी। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में भी नीतीश कुमार सामाजिक आंदोलन को बल देने वाले देश के सबसे बड़े नेता हैं। इसलिए उन्होंने अपने दल का विलय जदयू में किया। नीतीश कुमार के सबके लिए काम करने की सोच के कारण ही वे जदयू में आए और आगे भी जदयू में ही रहेंगे। उनके जदयू छोड़कर किसी अन्य दल में जाने की कोई संभावना नहीं है।

इसे लेकर कोई अर्थ निकाल लेना गलत है। राजद में जदयू के विलय के सवाल पर कुशवाहा ने साफ किया कि ऐसा कुछ नहीं होने वाला है। राजद में जदयू के विलय की कोई योजना नहीं है। हम सिर्फ महागठबंधन में एक साथ है। उपेंद्र कुशवाहा ने ये प्रेस कांफ्रेंस सफाई देने के लिए बुलाई थी।

उन्होंने कहा कि तीन दिन पहले मैंने भाजपा नेता सुशील मोदी को जन्मदिन की शुभकामना दी थी। इसके बाद कई तरह की चर्चा हो रही है। जबकि हकीकत ये है कि हमारा विरोध भाजपा की विचारधारा से है, उसके किसी नेता से व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं है।

ऐसे में जन्मदिन की शुभकामना देने से मैं भाजपा का समर्थक नहीं हो गया। उन्होंने कहा कि 14 जनवरी को उनके दही-चूडा भोज पर भी कई तरह की चर्चा हो रही है। ये सब गलत है। वे मजबूती के साथ नीतीश कुमार के साथ खड़े हैं और खड़े रहेंगे।

टॅग्स :उपेंद्र कुशवाहानीतीश कुमारतेजस्वी यादवबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे