बिहार: उपेंद्र कुशवाहा ने खोला जदयू के भीतर का राज, नीतीश कुमार रह गए आवाक

By एस पी सिन्हा | Published: November 27, 2022 06:02 PM2022-11-27T18:02:37+5:302022-11-27T18:02:37+5:30

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि पार्टी के नेता अपनी बातों को सही तरीके से मुख्यमंत्री तक नहीं पहुंचा पा रहे हैं। ऐसे मे जरुरी है कि मुख्यमंत्री जी खुद पार्टी नेताओं से व्यक्तिगत रूप से मिलें।

Bihar: Upendra Kushwaha revealed the secret inside JDU, Nitish Kumar was speechless | बिहार: उपेंद्र कुशवाहा ने खोला जदयू के भीतर का राज, नीतीश कुमार रह गए आवाक

बिहार: उपेंद्र कुशवाहा ने खोला जदयू के भीतर का राज, नीतीश कुमार रह गए आवाक

Highlightsउन्होंने कहा कि पार्टी के नेता अपनी बातों को सही तरीके से मुख्यमंत्री तक नहीं पहुंचा पा रहे हैंबोले - ऐसे मे जरुरी है कि मुख्यमंत्री जी खुद पार्टी नेताओं से व्यक्तिगत रूप से मिलें बैठक के बाद उपेंद्र कुशवाहा ने बताया कि मुख्यमंत्री ने उनकी बातों को बेहद गंभीरता से लिया है

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मौजूदगी में पार्टी के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने जदयू के अंदर की व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी। उन्होंने कहा कि पार्टी के नेता अपनी बातों को सही तरीके से मुख्यमंत्री तक नहीं पहुंचा पा रहे हैं। ऐसे मे जरुरी है कि मुख्यमंत्री जी खुद पार्टी नेताओं से व्यक्तिगत रूप से मिलें।

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि कई बार देखा गया है कि पार्टी के नेता मुख्यमंत्री से अपनी बात कहना चाहते हैं, लेकिन किसी न किसी की मौजूदगी के कारण वह अपनी पूरी बात नीतीश कुमार के सामने नहीं रख पाते हैं। आज मैनें मुख्यमंत्री जी से इसी विषय पर बात की उनसे आग्रह किया कि वह पार्टी नेताओं से व्यक्तिगत रूप से अकेले में मिलने के लिए समय दें, ताकि पार्टी के अंदर चल रही सारी बातें उन तक पहुंचे और जो भी नाराजगी हो, उसे दूर किया जा सके। 

उन्होंने इस दौरान खुद इस बात को माना कि कई बार वह खुद अपनी पूरी बात नीतीश जी से नहीं कर पाए, क्योंकि यह बातें सिर्फ अकेले में ही सकती थी। यह समस्या दूसरे नेताओं के साथ भी हुई है। वहीं बैठक के बाद उपेंद्र कुशवाहा ने बताया कि मुख्यमंत्री ने उनकी बातों को बेहद गंभीरता से लिया है और यह कहा कि वह नियमित रूप से पार्टी दफ्तार आया करेंगे। साथ ही उनकी कोशिश होगी कि जिस भी नेता को उनसे अकेले में कुछ बात करनी है तो उनसे वह मिल सकें। 

उपेंद्र कुशवाहा ने इसे पारिवारिक मामले की तरह बताया। वहीं भाजपा में शामिल होने की अटकलों पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि मेरे बारे में गलत अफवाह उड़ाया जाता है। उन्होंने साफ कह दिया कि मर जाएंगे लेकिन भाजपा में कभी नहीं जाएंगे। वहीं मंत्री नहीं बनाए जाने को लेकर नाराजगी पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि मंत्रिमंडल में शामिल होने की उनकी कभी कोई इच्छा नहीं रही।

Web Title: Bihar: Upendra Kushwaha revealed the secret inside JDU, Nitish Kumar was speechless

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे