भाजपा के साथ गठबंधन करेंगे, विलय नहीं, कुशवाहा ने सीएम नीतीश पर किया हमला, कहा- मुख्यमंत्री को बिहार कि सता चलाने में मन नहीं लग रहा

By एस पी सिन्हा | Published: May 1, 2023 05:23 PM2023-05-01T17:23:12+5:302023-05-01T17:24:10+5:30

रालोजद अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि बिहार को कहां ले जाना था और कहां लेकर चले गए?

bihar Upendra Kushwaha attacked cm said Nitish Kumar does not feel like running Bihar Will alliance with BJP, not merger | भाजपा के साथ गठबंधन करेंगे, विलय नहीं, कुशवाहा ने सीएम नीतीश पर किया हमला, कहा- मुख्यमंत्री को बिहार कि सता चलाने में मन नहीं लग रहा

महागठबंधन का विकल्प किसी भी कीमत पर अब नहीं रहा।

Highlightsनीतीश कुमार का यही हाल रहा तो यह सभी के लिए चिंता का विषय है।नीतीश कुमार के राष्ट्रीय स्तर पर किए जा रहे प्रयास का कोई मतलब नहीं है।महागठबंधन का विकल्प किसी भी कीमत पर अब नहीं रहा।

पटनाः रालोजद अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने आज यह ऐलान कर दिया कि वह जल्द ही भाजपा के साथ गठबंधन करेंगे। लेकिन, इस बार उनकी पार्टी का विलय नहीं होगी। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि बिहार को कहां ले जाना था और कहां लेकर चले गए?

 

यहां तक कह दिया कि सवाल ही नहीं है कि वह अब महागठबंधन में जाएं। कुशवाहा ने कहा कि इस बात को लेकर पार्टी के नेता और कार्यकर्ता चिंता करते दिखे। बिहार की जनता की नजर हमारी पार्टी पर है। आम जनता के बीच में जाने का कार्यक्रम बनाया गया है। सोमवार को पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार का यही हाल रहा तो यह सभी के लिए चिंता का विषय है।

वो लोकसभा में विपक्ष का साझा उम्मीदवार देने का दावा कर रहे हैं, लेकिन बैठक के बाद सभी विरोधी दल अपने-अपने राज्यों में जाकर एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे तो फिर यह किस तरह की विपक्षी एकता है। उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री को अब यहां मन नहीं लगा रहा है। यही वजह है कि वो इधर-उधर घूम रहे हैं।

उन्होंने पहले ही कह दिया है कि हमको इस काम में मन नहीं लग रहा है। इससे यह साबित हो गया है कि अब नीतीश कुमार को बिहार कि सता चलाने में मन नहीं लग रहा है। उन्हें यह मालूम है कि उनसे जल्द ही उनकी कुर्सी छीन ली जाएगी। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के राष्ट्रीय स्तर पर किए जा रहे प्रयास का कोई मतलब नहीं है।

नीतीश कुमार कोशिश कर रहे हैं, लेकिन बैठक से कोई फायदा नहीं होने वाला है। भाजपा की ’बी’ टीम के आरोप पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि ये सब बेबुनियाद बातें हैं। महागठबंधन का विकल्प किसी भी कीमत पर अब नहीं रहा। सवाल ही नहीं है अब महागठबंधन के साथ जाने का।

जदयू में विलय तब किया था जब उस वक्त हालात थे, लेकिन जब लगने लगा कि हम लोगों के एक होने से राजद को फायदा हो जाता, तब हम बाहर आ गए। भाजपा के साथ गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि गठबंधन जल्द होगा। रही बात देरी की तो आप लोगों(पत्रकारों) के हिसाब से तारीख नहीं तय हो सकती है न।

इसलिए भाजपा से कब गठबंधन करेंगे, जल्द क्यों नहीं कर रहे हैं। इन सवालों का कोई जवाब होता है क्या? जब करना होगा गठबंधन तो समय तय कर लेंगे। अभी थोड़ा तय कर लेने दीजिए की किसके साथ गठबंधन करेंगे। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए हमारी पार्टी किस स्वरूप में जाएगी, इस पर भी चर्चा हुई है।

गठबंधन किस पार्टी के साथ करेंगे, इस पर चर्चा हुई है। फैसले के लिए उन्हें अधिकृत किया गया है। कुशवाहा ने कहा कि उन्होंने अभी फैसला नहीं लिया है। वह जब लेंगे तो बता देंगे।  शराबबंदी पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि हर कोई चाहता है शराबबंदी हो, लेकिन जो प्रयास है वो सही तरीके से नहीं हो रहा है। शराबबंदी का काम गरीबों के खून चूसने के लिए हो रहा है।

Web Title: bihar Upendra Kushwaha attacked cm said Nitish Kumar does not feel like running Bihar Will alliance with BJP, not merger

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे