Bihar: केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के भांजे की मौत, दो भांजों के बीच गोलीबारी, मां घायल
By अंजली चौहान | Updated: March 20, 2025 13:15 IST2025-03-20T12:31:23+5:302025-03-20T13:15:05+5:30
Bihar: केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के दो भतीजों के बीच हिंसक गोलीबारी हुई है

Bihar: केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के भांजे की मौत, दो भांजों के बीच गोलीबारी, मां घायल
Bihar: केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के दो भांजों के बीच बिहार के नवगछिया में खूनी झड़प हुई है। गोलीबारी में एक भांजे की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल है। इस गोलीबारी में दोनों आरोपियों की मां घायल बताई जा रही है।
रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना आपसी विवाद के कारण हुई, जिसके बाद दोनों पक्षों ने गोलीबारी की। इस भीषण झड़प ने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है, अधिकारी अब इस घातक गोलीबारी के पीछे की वास्तविक परिस्थितियों की जांच कर रहे हैं।
Bhagalpur: भागलपुर में केंद्रीय मंत्री Nityanand Rai के दो भांजे के बीच गोलीबारी...
— News18 Bihar (@News18Bihar) March 20, 2025
एक की मौत, दूसरा भाई और माँ घायल.. आपसी विवाद में दोनों ओर से हुई गोलीबारी...#BiharPolice#BiharNewspic.twitter.com/cmFl5BS2yu
नौगछिया पुलिस अधीक्षक (एसपी) प्रेरणा कुमार ने बताया कि नल को लेकर हुए विवाद में दो भाइयों विश्वजीत और जयजीत ने एक-दूसरे पर गोलियां चला दीं जिससे विश्वजीत की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि इस दौरान घायल हुई उनकी मां और जयजीत को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना में हताहत हुए लोग केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं।