लाइव न्यूज़ :

बिहार में जहरीली शराब से मौतों पर विपक्ष हमलावर, लालू यादव ने नीतीश सरकार को लेकर कही ये बात

By एस पी सिन्हा | Updated: November 5, 2021 16:42 IST

लालू यादव ने कहा है कि बिहार की नीतीश-भाजपा सरकार महंगाई-बेराजगारी से जनता का दिवाला निकालने के साथ शराब पिलाकर लोगों को मार रही है. लालू ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दो शब्द संवेदना के प्रकट नहीं करेंगे क्योंकि उनका संरक्षित शराब माफिया नाराज हो जाएगा.

Open in App
ठळक मुद्देमौतों पर मुख्यमंत्री दो शब्द संवेदना के भी प्रकट नहीं करेंगे क्योंकि शराब माफिया नाराज हो जाएगा: लालूतेजस्वी यादव का आरोप- उपचुनाव में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की शह पर मतदाताओं के बीच शराब वितरण किया गया।तेजस्वी ने ये भी आरोप लगाया कि अधिकांश शवों को पुलिस बिना पोस्ट्मॉर्टम जला रही है।

पटना: बिहार में जहरीली शराब पीने से हो रही मौतों के मामले में विपक्ष सरकार के ऊपर हमलावर हो गया है. विपक्ष इस मामले में सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग कर रहा है. राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने जहरीली शराब से हुई मौतों को लेकर नीतीश सरकार पर हमला बोला है. 

लालू ने कहा है कि बिहार की नीतीश-भाजपा सरकार ने महंगाई-बेराजगारी से जनता का दिवाला निकालने एवं निवाला छीनने के साथ ही पिछले सप्ताह शराब पिलाने से 50 से अधिक लोगों की जान ले ली है. मुख्यमंत्री दो शब्द संवेदना के भी प्रकट नहीं करेंगे क्योंकि इससे उनके द्वारा संरक्षित शराब माफिया नाराज हो जाएगा.

वहीं, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक वीडियो शेयर करते हुए ट्वीटर पर लिखा है कि इन चीखों का गड़बड़ डीएनए वाली एनडीए सरकार और तीन नंबरिया पार्टी के मुखिया पर कुछ फर्क नहीं पडता. जहरीली शराब से बिहार में दिवाली के दिन सरकार द्वारा 35 से अधिक लोग मारे गए. हां… किसी की सनक से बिहार में कागजों पर शराबबंदी है अन्यथा खुली छूट है क्योंकि ब्लैक में मौज और लूट है. 

तेजस्वी ने कहा कि उपचुनाव में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की शह पर उनके मंत्रियों और पुलिस प्रशासन ने स्वयं मतदाताओं के बीच शराब वितरण किया. तेजस्वी ने पूछा कि किस बात की शराबबंदी? इन मौतों का जिम्मेवार कौन है? बिहार में 20 हजार करोड़ की अवैध तस्करी और समांतर ब्लैक इकॉनमी के सरगना सामने आकर इसका जवाब दें. 

तेजस्वी ने यह भी आरोप लगाया कि अधिकांश शवों को पुलिस बिना पोस्ट्मॉर्टम जला रही है. तेजस्वी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि मुजफ्फरपुर में 5 दिन पूर्व जहरीली शराब से 10 मरे थे. कल और आज गोपालगंज में 20 लोगों की मौत हो गई. बेतिया में भी 13 लोगों की शराब से मौत हुई है. तेजस्वी ने यह पूछा है कि इन मौतों के जिम्मेवार क्या शराबबंदी का बेसुरा ढोल पीटने वाले मुख्यमंत्री सह गृहमंत्री नीतीश कुमार नहीं है?

टॅग्स :बिहार समाचारनीतीश कुमारलालू प्रसाद यादवतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो