लाइव न्यूज़ :

Samadhan Yatra: 5 जनवरी से 'समाधान यात्रा' पर निकलेंगे सीएम नीतीश, यात्रा में व्यवधान की संभावना, जारी हुआ दिशा-निर्देश, इन चीजों पर बैन

By एस पी सिन्हा | Updated: January 4, 2023 17:33 IST

Bihar Samadhan Yatra: सरकारी पत्र के मुताबिक नीतीश कुमार का आम लोगों से मुलाकात का कोई कार्यक्रम नहीं है।बैठक में जिले से लेकर पटना तक के सरकारी अधिकारी मौजूद रहेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देसांसद, स्थानीय विधायक और विधान पार्षद स्वेच्छा से भाग ले सकेंगे।झोला, अटैची, पैकेट्स, छड़ी, छाता, बुके, चाकू, बैनर, लाठी नहीं लाना है।नौजवानों-बेरोजगारों-किसानों-शिक्षकों से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खौफ में हैं।

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार से अपनी नई यात्रा पर निकल रहे हैं। इस यात्रा का नाम 'समाधान यात्रा' दिया है। इस संबंध में सरकार के द्वारा जारी किये गये दिशा-निर्देश से यह स्पष्ट होता है कि राज्य के नौजवानों-बेरोजगारों-किसानों-शिक्षकों से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खौफ में हैं।

नीतीश कुमार की पूरी समाधान यात्रा में जनसभा या आम लोगों से मुलाकात का कोई कार्यक्रम नहीं है। खौफ इतना कि इन सभी पर निगाह रखने के आदेश दिए गए हैं। सरकार को लग रहा कि ये लोग मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समाधान यात्रा में खलल डाल सकते हैं। लिहाजा निबटने की पूरी प्लानिंग तैयार की गई है। 

नीतीश कुमार पूरी यात्रा में वे आम लोगों से कोई बात-मुलाकात ही नहीं करेंगे। सरकारी पत्र के मुताबिक नीतीश कुमार का आम लोगों से मुलाकात का कोई कार्यक्रम नहीं है। हां, हरेक जिले के जिलाधिकारियों को ये खास तौर पर कहा गया है कि वे सुरक्षा और दूसरी व्यवस्थाओं का इंतजाम करेंगे। यानि प्रशासनिक और पुलिस घेरे में वे उस काम को देखेंगे।

मुख्यमंत्री चिन्हित समूहों के साथ बैठक करेंगे। वैसे समूह जिन्हें स्थानीय प्रशासन या सरकार के द्वारा निर्धारित किया गया हो। आखिर में सरकारी अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक होगी। इस बैठक में जिले से लेकर पटना तक के सरकारी अधिकारी मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री जिस जिले में जायेंगे वहां के प्रभारी मंत्री और उस जिले के निवासी मंत्री को बैठक में आने का न्योता दिया जायेगा।

लेकिन सबसे दिलचस्प बात ये है कि स्थानीय सांसद, विधायक और विधान पार्षदों को भी मुख्यमंत्री के समाधान यात्रा का न्योता नहीं दिया जायेगा। राज्य सरकार ने यात्रा को लेकर जो पत्र निकाला है उसके मुताबिक मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक में स्थानीय सांसद, स्थानीय विधायक और विधान पार्षद स्वेच्छा से भाग ले सकेंगे। मतलब उन्हें कोई न्योता नहीं दिया जायेगा।

खास बात ये भी है कि स्थानीय सांसद, विधायक या विधान पार्षद अगर कोई मुद्दा उठायेंगे तो उसका नोटिस भी नहीं लिया जायेगा। सरकार ने अपने पत्र में साफ कर दिया है कि मुख्यमंत्री उन्हीं बिंदुओं पर समीक्षा करेंगे जो पहले से निर्धारित होंगे। इसबीच पश्चिम चंपारण जिला प्रशासन को यह भय है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की यात्रा में हंगामा हो सकता है।

एसपी-डीएम के संयुक्त आदेश में कहा गया है कि विभिन्न सोशल मीडिया के माध्यम से शिक्षक, कृषक, विद्यार्थी, बेरोजगार एवं अन्य संगठनों द्वारा विरोध प्रदर्शन करने की बात सामने आ रही है। साथ ही यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थान पर किसी भी व्यक्ति को झोला, अटैची, पैकेट्स, छड़ी, छाता, बुके, चाकू, बैनर, लाठी नहीं लाना है।

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत