लाइव न्यूज़ :

बिहारः टेलीविजन और सामान लेकर मां राबड़ी देवी के आवास पर शिफ्ट हुए तेजप्रताप, कहा- साजिश यहीं से हो रही है, विरोधियों पर रखेंगे नजर

By एस पी सिन्हा | Updated: April 27, 2022 17:48 IST

तेजस्वी यादव के सलाहकार संजय यादव भी 10 सर्कुलर आवास में ही रहते हैं. इसके अलावा प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, विधान पार्षद सुनील कुमार सिंह का आना जाना ज्यादा होता है. अगर तेजप्रताप 10 सर्कुलर में रहेंगे तो इनका आमना-सामना तेजप्रताप से होता रहेगा. 

Open in App
ठळक मुद्देराबड़ी देवी और तेजस्वी से तेजप्रताप की काफी देर तक बात हुई है.तेजप्रताप पर अपनी ही पार्टी के पदाधिकारी को पीटने का आरोप लगा.राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने पार्टी नेता द्वारा तेजप्रताप यादव पर मारपीट का आरोप लगाए जाने के बाद कहा कि मैं मूकदर्शक नहीं हूं.

पटनाः राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के परिवार में जारी घमासान के बीच तेजप्रताप यादव टेलीविजन और कुछ सामान ले कर एकबार फिर से अपनी मां पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के सरकारी आवास (10, सर्कुलर रोड) में रहने चले गये हैं.

 

लालू प्रसाद यादव को हाल ही में अदालत ने जमानत दी है और वह जल्द ही पटना आने वाले हैं. वहीं, तेजप्रताप के सरकारी आवास में उनका कार्यालय चलेगा. ऐसे में कहा जा रहा है कि लालू परिवार में पैचअप की कोशिश तेज हो गई और राबड़ी देवी और तेजस्वी से तेजप्रताप की काफी देर तक बात हुई है.

पिछले दिनों जिस तरह तेजप्रताप पर अपनी ही पार्टी के पदाधिकारी को पीटने का आरोप लगा, उसके बाद तेजप्रताप में तेजस्वी के सलाहकार संजय यादव समेत अन्य नेताओं के ऊपर साजिश रचने का आरोप लगाया. इन सब को देखते हुए तेजप्रताप का 10 सर्कुलर आवास में शिफ्ट होना बेहद खास माना जा रहा है.

बताया जा रहा है कि तेजप्रताप के आए दिन के पार्टी व परिवार को असहज करते बयानों व कार्यों से परेशान लालू प्रसाद यादव के निर्देश पर राबड़ी देवी ने बडे़ बेटे को घर पर साथ रहने के लिए मना लिया है. तेजप्रताप ने जिन तीन लोगों के ऊपर अपने खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया है उनका 10 सर्कुलर से सबसे ज्यादा वास्ता है.

तेजस्वी के सलाहकार संजय यादव भी 10 सर्कुलर आवास में ही रहते हैं. इसके अलावा प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, विधान पार्षद सुनील कुमार सिंह का भी वहां आना जाना ज्यादा होता है. अगर तेजप्रताप 10 सर्कुलर में रहेंगे तो इनका आमना-सामना तेजप्रताप से होता रहेगा. इधर, सूचना है कि तेजप्रताप एक मई से प्रत्येक दिन अपने सरकारी आवास पर जनता दरबार करेंगे.

इसी दिन वे ग्रामीण इलाकों में अपनी यात्रा की भी शुरुआत करेंगे. उनका सरकारी आवास स्टैंड रोड में है. वह पहले अपने ही आवास में रहा करते थे. लेकिन राजद नेता राजाराम के आरोपों के बाद खड़ा हुए सियासी बवाल के बाद तेजप्रताप ने पार्टी से इस्तीफे की चेतावनी दी थी.

वहीं, पार्टी छोड़ने का ऐलान करने के बाद उन्होंने भावनात्मक कार्ड खेलते हुए सोमवार की देर रात अपने फेसबुक की डीपी चेंज की थी और अपनी मां राबडी देवी के साथ अपनी तस्वीर लगा दी थी. सूत्र कहते हैं कि परिवार का मानना है कि अगर वह राबड़ी देवी के साथ रहेंगे तो वह बाहरी तत्‍वों के प्रभाव में नहीं आएंगे.

जबकि तेजप्रताप का मानना है कि राबड़ी आवास पर आने वाले कई लोग उनके खिलाफ साजिश रचते हैं. वहां रहकर वे भी इसपर नजर रख सकेंगे. उल्लेखनीय है कि राजद नेता की पिटाई और लालू और तेजस्वी के खिलाफ अपशब्द बोलने के आरोपों के बाद तेजप्रताप ने राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, तेजस्वी यादव के राजनीतिक सलाहकार संजय यादव और विधान पार्षद सुनील कुमार सिंह के खिलाफ मोर्चा खोला थी और यह आरोप लगाया था कि उन लोगों के बहकावे में आकर रामराज ने ऐसे आरोप लगाए हैं.

इस बीच राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने पार्टी नेता द्वारा तेजप्रताप यादव पर मारपीट का आरोप लगाए जाने के बाद कहा कि मैं मूकदर्शक नहीं हूं. सब कुछ देख रहा हूं, लेकिन मेरे हाथ में कुछ भी नहीं है. उन्होंने कहा कि वे हसनपुर से निर्वाचित विधायक हैं. तेजप्रताप पर कार्रवाई की पावर मेरे पास नहीं है. जगदानंद ने कहा है कि अपनी जगह को इंसान अपनी मेहनत से बनाता है और हर इंसान अपनी जगह को अपने चरित्र और स्वभाग की वजह से ही खोता है. 

टॅग्स :आरजेडीतेजस्वी यादवराबड़ी देवीलालू प्रसाद यादवतेज प्रताप यादवपटनाबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत