बिहारः लालू यादव को लेकर सुशील मोदी-ललन सिंह के बीच सियासी वाकयुद्ध, आईआरसीटी मामला पर बीजेपी ने किया हमला, जदयू ने किया बचाव 

By एस पी सिन्हा | Published: August 28, 2022 06:28 PM2022-08-28T18:28:27+5:302022-08-28T18:29:46+5:30

बिहार में सरकारः भाजपा सांसद सुशील कुमार मोदी ने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह को कहा था कि आप लालू यादव को निर्दोष साबित कर दें।

Bihar rjd chief lalu yadav cbi ed Political war Sushil Modi-Lalan Singh BJP attack IRCTC issue JDU defended | बिहारः लालू यादव को लेकर सुशील मोदी-ललन सिंह के बीच सियासी वाकयुद्ध, आईआरसीटी मामला पर बीजेपी ने किया हमला, जदयू ने किया बचाव 

ललन सिंह ने वीडियो जारी कर कहा है कि सुशील जी आपके साथ हमारी शुभकामना है। आप काफी दिनों से वनवास में हैं। आप पार्टी से दरकिनार कर दिए गए हैं।

Highlightsललन सिंह ने अपनी सफाई पेश करते हुए लालू यादव का बचाव किया है।मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और दिल्ली के बाद अब झारखंड में भाजपा क्या कर रही है?2017 में नीतीश कुमार को भाजपा ने एनडीए में अपमानित करने के लिए शामिल कराया था।

पटनाः बिहार में जारी सियासी वाकयुद्ध के बीच अब जदयू ने भाजपा पर बड़ा हमला बोला है। शनिवार को भाजपा सांसद सुशील कुमार मोदी ने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह को कहा था कि आप लालू यादव को निर्दोष साबित कर दें। अब इस पर ललन सिंह ने अपनी सफाई पेश करते हुए लालू यादव का बचाव किया है।

 

ललन सिंह ने भाजपा को कहा है कि आपलोग हर खेल में माहिर है, लेकिन इन सब चीज़ों से आपको कोई फायदा नहीं होगा। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि 2017 में नीतीश कुमार को भाजपा ने एनडीए में अपमानित करने के लिए शामिल कराया था। ललन सिंह ने कहा कि देश देख रहा है कि मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और दिल्ली के बाद अब झारखंड में भाजपा क्या कर रही है?

नरेन्द्र मोदी सरकार की विफलताएं और महागठबंधन व विपक्षी पार्टियों की एकजुटता के कारण 2024 के संभावित परिणाम से भाजपा का भयभीत होना स्पष्ट दिख रहा है। ललन सिंह ने वीडियो जारी कर कहा है कि सुशील जी आपके साथ हमारी शुभकामना है। आप काफी दिनों से वनवास में हैं। आप पार्टी से दरकिनार कर दिए गए हैं।

आप नीतीश जी के अच्छे मित्र थे, इसलिए आपको पार्टी में हासिये पर रखा गया है। हमलोग चाहेंगे कि आप नए रोल में पुनर्स्थापित हो जाएं। आपने जो नौकरी के बदले ज़मीन का मामला उठाया है, उसे 2008 में ही साक्ष्य नहीं मिलने के कारण सीबीआई ने बंद कर दिया था। लेकिन अगर 2022 में आपलोग इस पर कार्रवाई कर रहे हैं तो आपलोग पिछले आठ साल से क्या कर रहे थे?

8 साल से आप ही की सरकार थी न? आपलोग इस खेल में माहिर हैं, लेकिन इसमें कुछ नहीं होने वाला है। ललन सिंह ने कहा कि 2017 में आईआरसीटी का मामला नीतीश कुमार को महागठबंधन से अलग करने के लिए उठाया गया। एनडीए में नीतीश को लाकर छुटभइये नेताओं से अपमानित करवाया गया। उन्होंने कहा कि 2005, 2010, 2017 में जदयू बड़ा था। फिर भी हमने भाजपा को सम्मान दिया।

भाजपा के पास अब कौन बचा? अब भाजपा की नजर झारखंड पर है। ललन सिंह ने कहा कि 2022 में महागठबंधन की संभावना को देख आप फिर शुरू हो गए। आप तिकड़म चाल के माहिर और खिलाड़ी हैं। उन्होंने कहा कि दीया बुझने से पहले जैसे भभकता है उसी स्थिति में भाजपा आ गई है। सच को झूठ और झूठ को सच करने से आपको कुछ मिल जाता है तो लगे रहिए।

Web Title: Bihar rjd chief lalu yadav cbi ed Political war Sushil Modi-Lalan Singh BJP attack IRCTC issue JDU defended

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे