बिहार: आरसीपी सिंह ने नीतीश कुमार पर कसा तंज, कहा- 'न तो नौकरी है, न रोजगार है पर इफ्तार की बहार है'

By एस पी सिन्हा | Published: April 10, 2023 03:46 PM2023-04-10T15:46:01+5:302023-04-10T15:49:57+5:30

जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केन्द्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने एक बार फिर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसा है। हाल में राज्य में चल रही 'सियासी इफ्तार' को लेकर यह तंज कसा गया है।

Bihar: RCP Singh taunted Nitish Kumar, says 'There is neither job nor employment but only Iftar | बिहार: आरसीपी सिंह ने नीतीश कुमार पर कसा तंज, कहा- 'न तो नौकरी है, न रोजगार है पर इफ्तार की बहार है'

आरसीपी सिंह ने नीतीश कुमार पर फिर कसा तंज (फाइल फोटो)

पटना: रामनवमी के दौरान बिहार के सासाराम और बिहारशरीफ में हुई हिंसा की घटनाओं के बीच सत्ताधारी दलों के  द्वारा दी जा रही इफ्तार पार्टी पर विपक्ष की ओर से सवाल उठाए जा गए हैं। पहले भाजपा, फिर उपेंद्र कुशवाहा के बाद हालांकि अब जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केन्द्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा तंज कसा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा है कि बिहार में न तो नौकरी है, न रोजगार है। लेकिन बिहार में नीतीश कुमार की सरकार में लगातार इफ्तार पार्टी की बहार चल रही है। 

आरसीपी सिंह ने ट्विटर पर शायराना अंदाज में लिखा है कि बिहार में बहार है, इफ्तार पर इफ्तार है! न नौकरी न रोजगार है , इफ्तार पर इफ्तार है! लूट और मार है, इफ्तार पर इफ्तार है ! किसान परेशान है, मौसम की मार है, इफ्तार पर इफ्तार है! नीतीशे कुमार है! 

बता दें कि पिछले चार पांच दिनों से लगातार महागठबंधन की विभिन्न पार्टियों की तरफ से इफ्तार पार्टी का आयोजन किया जा रहा है। इसमें कांग्रेस के बाद जदयू और बीते रविवार को राजद ने इफ्तार का आयोजन किया था। इस दौरान नीतीश कुमार भी इन पार्टियों में शामिल हुए थे। वहीं सासाराम और बिहारशरीफ में हुए हिंसा के बाद भाजपा और रालोजद के साथ प्रशांत किशोर की जन सूराज लगातार इन इफ्तार पार्टियों का विरोध कर रही है।

Web Title: Bihar: RCP Singh taunted Nitish Kumar, says 'There is neither job nor employment but only Iftar

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे