लाइव न्यूज़ :

लोजपा में वर्चस्व के लिए आमने-सामने चाचा और भतीजा, रामविलास पासवान की जयंती पर शक्ति प्रदर्शन की तैयारी

By एस पी सिन्हा | Updated: July 4, 2021 22:03 IST

रामविलास पासवान की जयंती के मौके पर लोजपा में दोनों गुट शक्ति प्रदर्शन की तैयारी में जुटे हुए हैं. रामविलास पासवान की जयंती के मौके पर चिराग पासवान 5 जुलाई को आशीर्वाद यात्रा शुरू करने वाले हैं.

Open in App
ठळक मुद्देरामविलास पासवान की जयंती पर 5 जुलाई को आशीर्वाद यात्रा शुरू करेंगे चिराग पासवानपारस गुट 5 जुलाई को पटना में मनाएगा रामविलास पासवान की जयंतीइस बीच पटना में दोनों गुटों के समर्थकों ने अपने-अपने नेता के समर्थन में जगह-जगह पोस्टर लगाए हैं

पटना: लोजपा पर वर्चस्व स्थापित करने के लिए चाचा सांसद पशुपति कुमार पारस और भतीजा सांसद चिराग पासवान के बीच जारी शह और मात के खेल के बीच आशीर्वाद यात्रा को लेकर पोस्टर वॉर शुरू हो गया है. 

चिराग पासवान अपने पिता और लोजपा के संस्थापक स्वर्गीय रामविलास पासवान की जयंती के मौके पर 5 जुलाई को आशीर्वाद यात्रा शुरू करने वाले हैं. चिराग की यात्रा रामविलास पासवान की कर्मभूमि हाजीपुर से शुरू होगी. 

वहीं, दूसरी तरफ पारस गुट भी 5 जुलाई को पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय रामविलास पासवान की जयंती पटना में मना रहा है. जगह-जगह पोस्टर बैनर लगाये गए हैं. पार्टी में चिराग गुट और पारस गुट के बीच पोस्टर वॉर तेज हो गया है. 

पूरे शहर में दोनों गुटों के समर्थक अपने अपने नेता के समर्थन में जगह-जगह पर पोस्टर लगाए हैं. स्वर्गीय रामविलास पासवान की जयंती के मौके पर लगाये गए पोस्टर बैनर में चाचा-भतीजे के बीच की लडाई को साफ-तौर पर देखा जा सकता है. 

चिराग गुट के पोस्टर में चाचा गायब हैं तो पारस गुट के पोस्टर में भतीजा नहीं दिख रहे हैं. स्वर्गीय रामविलास पासवान की जयंती को लेकर पारस गुट ने लोगों से इसमें ज्यादा से ज्यादा संख्या में आने का अपील किया है. 

इधर, चिराग गुट भी अपना दमखम दिखाने के लिए हाजीपुर में ज्यादा से ज्यादा भीड़ जुटाने में जुटा हुआ है. चिराग गुट इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आम लोगों से मदद करने का आग्रह किया है. इस तरह से दोनों खेमे अपनी शक्ति का प्रदर्शन करना चाहते हैं.

टॅग्स :रामविलास पासवानचिराग पासवानलोक जनशक्ति पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

भारतबिहार में मुख्यमंत्री के नामों को लेकर लगाए जा रहे कयासों के बीच लोजपा(रा) प्रमुख चिराग पासवान ने किया खुलासा, कहा-गठबंधन में बन चुकी है सहमति 

भारतराजद के पूर्व विधायक ने बिहार के पीएचईडी मंत्री संजय सिंह पर लगाया गंभीर आरोप, कहा- छत्तीसगढ़ की एक अदालत से जारी है गिरफ्तारी वारंट

भारत‘नीतीश मॉडल’ बनाम ‘सम्राट मॉडल’?, एनडीए सहयोगी दल ने कहा-बिहार में केवल नीतीश कुमार, अगला मुख्यमंत्री कौन?

भारतबिहार में विपक्ष में असंतोष और बड़ी टूट की ओर अग्रसर, चिराग पासवान ने कहा- बंगाल और तमिलनाडु में दिखेगा बदलाव और असम में फिर से NDA सरकार, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos