लाइव न्यूज़ :

Bihar Politics News: भभुआ से राजद विधायक भरत बिंद ने पाला बदला, पिछले 15 दिनों में 7 महागठबंधन MLA एनडीए में शामिल!, देखें लिस्ट

By एस पी सिन्हा | Updated: March 1, 2024 16:05 IST

Bihar Politics News: राजद विधायक भरत बिंद उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ सदन में पहुंचे और सत्ता पक्ष की बेंच में जाकर बैठ गए।

Open in App
ठळक मुद्देबजट सत्र का अंतिम दिन दोपहर के बाद विधानसभा के अंदर सदन में गैर सरकारी लिए जा रहे थे। कांग्रेस की एक विधायक ने भी एनडीए के साथ जाने का संकेत दिया है। पाला बदलने के बाद विधायक भरत बिंद ने बताया कि भाजपा में आए हैं।

Bihar Politics News: बिहार में लोकसभा चुनाव से पहले महागठबंधन में भगदड़ मच गई है। एनडीए की सरकार बनने के बाद से ही महागठबंधन के विधायकों के टूटने का जो सिलसिला शुरू हुआ वह अनवरत जारी है। राजद के पांच तो कांग्रेस के दो विधायक अब तक पाला बदलकर एनडीए खेमे में पहुंच गए हैं। इस बार भभुआ से राजद विधायक भरत बिंद ने अपना पाला बदल लिया है। विधानसभा की कार्यवाही के राजद विधायक भरत बिंद दौरान सत्तापक्ष की तरफ बैठ नजर आए। दरअसल, विधानसभा में बजट सत्र का अंतिम दिन दोपहर के बाद विधानसभा के अंदर सदन में गैर सरकारी लिए जा रहे थे। इसी बीच राजद विधायक भरत बिंद उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ सदन में पहुंचे और सत्ता पक्ष की बेंच में जाकर बैठ गए। इसके साथ ही तय हो गया कि राजद में एक और टूट हो गई है। 15 दिन के अंदर 7 महागठबंधन विधायक एनडीए में शामिल हो चुके हैं। 

वहीं, कांग्रेस की एक विधायक ने भी एनडीए के साथ जाने का संकेत दिया है। पाला बदलने के बाद विधायक भरत बिंद ने बताया कि वे अपनी स्वेक्षा से भाजपा में आए हैं। इच्छा थी कि भाजपा के साथ जुड़ जाएं तो आ गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काम से प्रभावित होकर भाजपा में आए हैं। उन्होंने कहा कि पाला बदलने का कोई कारण नहीं है।

सबको स्वतंत्रता है और यही तो प्रजातंत्र और लोकतंत्र है। उन्होंने कहा कि मेरी किसी के साथ कोई नाराजगी नहीं है स्वेच्छा से भाजपा में आए हैं। सदस्यता जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जो संविधान के अंतर्गत नियम है उसी प्रावधान के तहत सब कुछ होगा। आगे जो भी होगा उसके लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

उन्होंने अभी और भी विधायकों के पाला बदलने की संभावना जताई है। बता दें कि पिछले 15 दिनों राजद के प्रहलाद यादव, नीलम देवी, चेतन आनंद और संगीता देवी के साथ ये पांचवें विधायक हैं, जिन्होंने पाला बदला है। जबकि कांग्रेस के दो विधायक सिद्धार्थ सौरभ और मुरारी गौतम भी पाला बदलते हुए एनडीए में शामिल हो गए थे।

इस बीच नवादा के हिसुआ से कांग्रेस विधायक नीतू सिंह ने कहा कि भाजपा लोक सभा का टिकट दे तो पाला बदलने के बारे में सोच सकती हैं। नीतू सिंह ने कहा कि हमारे नवादा जिला का डिमांड है कि लोकल उम्मीदवार हो। ऐसे में जो पार्टी मुझे लोकसभा चुनाव का टिकट देगी मैं उसके साथ जाने को तैयार हूं।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024Bihar Legislative Assemblyजेडीयूकांग्रेसCongress
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल