Bihar Politics News: जदयू में बदलाव, 6 जनवरी को ऑस्ट्रेलिया नहीं जाएंगे उपमुख्यमंत्री यादव, बिहार में राजनीति घटनाक्रम पर रखेंगे नजर

By एस पी सिन्हा | Published: December 29, 2023 05:37 PM2023-12-29T17:37:36+5:302023-12-29T17:38:46+5:30

Bihar Politics News: तेजस्वी यादव अब खरमास के बाद ऑस्ट्रेलिया जाएंगे। सूत्रों की मानें तो तेजस्वी ईडी को मेडिकल देंगे और ईडी के सामने पेश नहीं होंगे।

Bihar Politics News cm nitish kumar lallan singh Change in JDU Deputy Chief Minister Tejashwi Yadav will not go Australia on January 6 will keep eye developments | Bihar Politics News: जदयू में बदलाव, 6 जनवरी को ऑस्ट्रेलिया नहीं जाएंगे उपमुख्यमंत्री यादव, बिहार में राजनीति घटनाक्रम पर रखेंगे नजर

file photo

Highlightsईडी ने तेजस्वी यादव को 5 जनवरी को समन भेजा है।तेजस्वी यादव संभवत : ईडी के सामने पेश नहीं होंगे।अपना विदेश दौरा भी रद्द कर दिया है। 

Bihar Politics News: जदयू में हुए सियासी उलटफेर के बाद राजद भी चौकन्नी हो गई है। किसी नेताओं के द्वारा कोई बयान नही दिया जा रहा है। इसबीच उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का विदेश दौरा रद्द हो गया है। तेजस्वी यादव 6 जनवरी 2024 को ऑस्ट्रेलिया जाने वाले थे। बता दें कि, ईडी ने तेजस्वी यादव को 5 जनवरी को समन भेजा है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार तेजस्वी यादव संभवत : ईडी के सामने पेश नहीं होंगे, लेकिन उन्होंने अपना विदेश दौरा भी रद्द कर दिया है। सूत्रों के अनुसार तेजस्वी यादव अब खरमास के बाद ऑस्ट्रेलिया जाएंगे। सूत्रों की मानें तो तेजस्वी ईडी को मेडिकल देंगे और ईडी के सामने पेश नहीं होंगे।

बता दें कि इसके पहले भी ईडी ने 22 दिसंबर को तेजस्वी यादव को समन भेजा था, लेकिन वह ईडी के सामने पेश नहीं हुए थे। लैंड फॉर जॉब मामले में ईडी ने लालू और तेजस्वी को समन भेजा था, लेकिन दोनों ही ईडी के सामने पेश नहीं हुए हैं। उधर, ललन सिंह की इस्तीफा के बाद नीतीश कुमार के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की खबर को लेकर जब पटना में लालू आवास पर राजद के नेताओं सवाल किया गया तो सभी ने इस पर चुप्पी साध ली और बिना कुछ बोल आगे निकलते गए।

इतना ही नहीं राजद के कोई भी बडा या छोटा नेता के तरफ से अभी इस पूरे मामले में कोई भी प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। चाहे वह उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव हो या फिर चाहे वह राजद के अन्य कोई नेता। अभी तक इस मामले में कोई बधाई या फिर सफाई नहीं दी गई है।

जबकि गुरुवार को जब नीतीश कुमार दिल्ली जा रहे थे तो उसे समय तेजस्वी यादव ने यह जरूर कहा था कि ललन सिंह को क्यों हटाया जाएगा, वह तो अच्छा काम कर रहे हैं। ऐसे में आज ललन सिंह का इस्तीफा हुआ है तो तेजस्वी यादव के तरफ से ना कोई ट्वीट आया है ना ही उनके तरफ से कोई बयान दिया गया।

Web Title: Bihar Politics News cm nitish kumar lallan singh Change in JDU Deputy Chief Minister Tejashwi Yadav will not go Australia on January 6 will keep eye developments

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे