अगर निशांत कुमार नहीं आएंगे तो जदयू समाप्त?, विधायक गोपाल मंडल बोले-पार्टी में ऐसा कोई नेता नहीं जो सीएम पद संभाल पाए

By एस पी सिन्हा | Updated: April 22, 2025 19:16 IST2025-04-22T19:15:29+5:302025-04-22T19:16:30+5:30

बक्सर में कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा में कुर्सियां खाली रहने पर उन्होंने कहा कि जब उनको कोई जानेगा ही नहीं तो कौन उनको सुनेगा? कुर्सी खाली ही रहेगी।

bihar politich chunav 2025 cm nitish kumar Nishant Kumar not come JDU end MLA Gopal Mandal said no leader party can handle CM post | अगर निशांत कुमार नहीं आएंगे तो जदयू समाप्त?, विधायक गोपाल मंडल बोले-पार्टी में ऐसा कोई नेता नहीं जो सीएम पद संभाल पाए

file photo

Highlightsसाल 2005 के पहले क्या स्थिति थी? उस समय लोग पलायन कर रहे थे।गोपाल मंडल ने कहा कि तेजस्वी यादव बड़बोले नेता हैं। राहुल गांधी और सोनिया गांधी को लोग यहां जानते भी हैं।

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के सियासत में आने को लेकर लगाई जा रही अटकलों के बीच जदयू विधायक गोपाल मंडल ने कहा है कि उनका (निशांत कुमार) आना तय है। उन्होंने दावा किया कि अगर निशांत कुमार नहीं आएंगे तो जदयू समाप्त हो जाएगी। जदयू में ऐसा कोई नेता नहीं है, जो इस मुख्यमंत्री के पद को संभाल पाएगा। इस दौरान गोपाल मंडल ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि आपराधिक घटनाएं होती रहती हैं, लेकिन कार्रवाई भी होती है। उन्होंने कहा कि साल 2005 के पहले क्या स्थिति थी? उस समय लोग पलायन कर रहे थे।

दरअसल, तेजस्वी यादव ने पिछले दिनों प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठाते हे कई गंभीर आरोप लगाए थे। ऐसे में गोपाल मंडल ने कहा कि तेजस्वी यादव बड़बोले नेता हैं। वहीं, बक्सर में कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा में कुर्सियां खाली रहने पर उन्होंने कहा कि जब उनको कोई जानेगा ही नहीं तो कौन उनको सुनेगा? कुर्सी खाली ही रहेगी।

राहुल गांधी और सोनिया गांधी को लोग यहां जानते भी हैं। उन्होंने इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि बहुत सारे नेता कह रहे हैं कि इस चुनाव में एनडीए को 225 सीट मिलनी तय है, लेकिन मेरा मानना है कि बिहार की 243 विधानसभा सीटों में से 235 सीटों पर एनडीए की जीत तय है और फिर से सरकार एनडीए की ही बनेगी।

नीतीश कुमार का फिर से मुख्यमंत्री बनना तय है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दरकिनार करके कोई कर ही नहीं सकता। वहीं, लोजपा (रामविलास) के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के बिहार की राजनीति में आने को लेकर गोपाल मंडल ने कहा कि वे अपना दबाव बना रहे हैं कि ज्यादा से ज्यादा सीट मिले। उनके पिताजी भी केंद्र में ही थे। बिहार से उनको चुनाव लड़ना ही है। उन्होंने उन्हें(चिराग) नसीहत देते हुए कहा कि चिराग हमलोगों के छोटे भाई के समान हैं। बड़े-बड़े नेताओं को यह सब बात नहीं बोलना चाहिए।

Web Title: bihar politich chunav 2025 cm nitish kumar Nishant Kumar not come JDU end MLA Gopal Mandal said no leader party can handle CM post

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे