लाइव न्यूज़ :

ट्रकों से 50 -50 रुपये वसूलने वाले दारोगा अरविंद कुमार सहित दो जवान निलंबित, सभी फरार

By एस पी सिन्हा | Updated: January 7, 2021 16:25 IST

बिहार के पटना जिले के मसौढ़ी इलाके में स्थित स्टेट हाइवे-83 पर कई पुलिसकर्मी जबरन वसूली कर रहे थे. गुजरने वाले ट्रक से पैसा ले रहे थे.

Open in App
ठळक मुद्देकेस दर्ज होने के बाद से निजी चालक, एएसआइ समेत तीनों पुलिसकर्मी फरार हैं.एसएसपी उपेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. निलंबित पुलिस पदाधिकारी और पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी.

पटनाः बिहार में सड़कों पर पुलिस द्वारा की जानेवाली अवैध वसूली अभियान का पर्दाफाश हुआ है. इसके बाद पुलिस महकमे में सनसनी फैल गई है.

ऐसे में राजधानी पटना के मसौढ़ी इलाके में स्थित स्टेट हाइवे-83 से गुजरने वाले ट्रकों से 50 -50 रुपये वसूलने वाले दारोगा अरविंद कुमार सहित जिला पुलिस बल के दो जवानों प्रदीप कुमार रजक और अभिजीत कुमार को पटना के एसएसपी ने निलंबित कर दिया है. हाथ में राइफल लेकर नजराना वसूलने वाले ये सभी मसौढ़ी थाने पदस्थापित थे.

वहीं, वाहन के निजी चालक सहित इन सभी के खिलाफ उसी थाने में रंगदारी का केस भी दर्ज किया गया है. जानकारी के अनुसार केस दर्ज होने के बाद से निजी चालक, एएसआइ समेत तीनों पुलिसकर्मी फरार हैं. देर रात वसूली की लाइव वीडियो सामने आने के बाद इन पर कार्रवाई की गई.

एसएसपी उपेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है

एसएसपी उपेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. साथ ही निलंबित पुलिस पदाधिकारी और पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी. इसके साथ ही तीनों पुलिसकर्मियों और थाने की गश्ती गाड़ी के निजी चालक नीतीश कुमार के खिलाफ रंगदारी से रुपये वसूलने और अन्य धाराओं के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है.

बताया जा रहा है कि मंगलवार की देर रात कुछ लोग जहानाबाद की ओर जा रहे थे. इसी बीच वहां से गुजर रहे कुछ जागरूक युवकों की नजर वसूली कर रहे पुलिसकर्मियों पर पड़ी. ट्रक से लेकर हरेक छोटे-बडे़ व्यावसायिक वाहनों को रुकवाकर पुलिस के जवान 50-50 रुपये वसूल रहे थे. पैसे लेने के बाद उसे गश्ती गाड़ीू के आगे बने बॉक्स में रखा जा रहा था. उसमें हजारों रुपये इकट्ठा हो गये थे.

यह सबकुछ देखने के बाद जब युवकों ने अपने मोबाइल का कैमरा पुलिसकर्मियों की ओर घुमाया तो वे भागने लगे. युवकों ने वहीं पर मौजूद एक निजी चालक को पकड़ लिया. पुलिस की गश्ती गाड़ी को चलाने वाला निजी चालक ही रुपये लेकर बॉक्स में रखा करता था.

खाकीधारी कैमरे के सामने अपना चेहरा छिपाने का प्रयास कर रहे थे

कैमरे में तस्वीर रिकॉर्ड होने के बाद वह उसे छोड़ देने की गुहार लगाने लगा. कई खाकीधारियों ने वीडियो बनाने वालों के पैर तक पकड़ने शुरू कर दिये. वे बार-बार इसे वायरल न करने की गुहार लगा रहे थे. कुछ पुलिसवाले यह सबकुछ देखकर भागने लगे. जबकि कई खाकीधारी कैमरे के सामने अपना चेहरा छिपाने का प्रयास कर रहे थे. 

लाइव वीडियो देख मसौढ़ी में तैनात प्रशिक्षु आइपीएस सह थानाध्यक्ष शुभम आर्य और पुलिस इंस्पेक्टर रंजीत कुमार रजक घटनास्थल पर पहुंच गए. उनके पहुंचने के पहले ही आरोपित पुलिस पदाधिकारी, दोनों पुलिसकर्मी व निजी चालक मौके से फरार हो गए थे. शुभम आर्य ने बताया कि वाहनों को जबरन रोककर अवैध वसूली करने के आरोपित सहायक अवर पुलिस निरीक्षक अरविंद कुमार, जिला पुलिस बल के सिपाही प्रदीप कुमार रजक व अभिजीत कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है.

वीडियो के वायरल होने के बाद कई सवाल खडे़ होने लगे हैं

वहीं, इस वीडियो के वायरल होने के बाद कई सवाल खडे़ होने लगे हैं. क्या इलाके के थानेदार और डीएसपी को इन बातों की जानकारी नहीं थी? क्या ये अफसर रात्रि गश्ती की मॉनिटरिंग नहीं करते थे? अगर रात की गश्ती पर नजर रखी जाती थी तो पुलिसवालों के इस काले कारनामे पर थानेदार और डीएसपी की नजर क्यों नहीं गयी?

लोगों ने यह भी जानकारी दी कि रोज राज्य के विभिन्न रूटों पर पुलिस की गश्ती गाड़ी व्यवसायिक वाहनों से तसीली करने में व्यस्त रहती है. जो वाहन चालक रुपये नहीं देते हैं, उनकी गाड़ी के कागजात को चेक कर उन्हें रोक दिया जाता है. इसके बाद उनका भयादोहन शुरू कर दिया जाता है. ऐसा कोई एक जगह नही बल्कि पूरे बिहार की कहानी है. लेकिन कोई डर से इसकी शिकायत नही करता है. अब जाकर यह मामला खुलकर सामने आया है. 

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, बाकी को पुलिस ने बचाया, वीडियो

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, धीमी सांस और लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा