लाइव न्यूज़ :

सुशांत सिंह राजपूत मामलाः हाजीपुर कोर्ट में मामला दर्ज, सलमान खान, करण जौहर, एकता कपूर सहित कई हस्तियों के खिलाफ मुकदमा

By एस पी सिन्हा | Updated: July 1, 2020 16:51 IST

बिहार के हाजीपुर के कोर्ट में सलमान खान, करण जौहर, संजय लीला भंसाली (निर्माता), निर्देशक आदित्य चोपड़ा एवं एकता कपूर समेत सात पर परिवाद दायर किया गया है. हाजीपुर नगर थाना क्षेत्र के पोखरा मोहल्ला निवासी डॉ.अजीत कुमार ने सीजेएम कोर्ट में यह मुकदमा दायर किया है.

Open in App
ठळक मुद्देसंजय लीला भंसाली, दिनेश विजयदान, टी सीरीज के भूषण कुमार और बालाजी प्रोडक्शन की एकता कपूर को आरोपित किया गया है. मुजफ्फरपुर में भी फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या को लेकर अधिवक्ता सुधीर कुमार ओझा ने सीजेएम कोर्ट में परिवाद दर्ज कराया है. अभिनेता सलमान खान, निर्माता संजय लीला भंसाली, आदित्य चोपड़ा, करण जौहर, साजिद नाडियाडवाला, एकता कपूर, भूषण कुमार व दिनेश विजयन को नामजद किया है.

पटनाः बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या मामले में बिहार के पटना व मुजफ्फरपुर में सलमान खान व करण जौहर सहित बॉलीवुड की कई हस्तियों के खिलाफ मुकदमे दर्ज हैं.

इसके बाद अब बिहार के हाजीपुर के कोर्ट में सलमान खान, करण जौहर, संजय लीला भंसाली (निर्माता), निर्देशक आदित्य चोपड़ा एवं एकता कपूर समेत सात पर परिवाद दायर किया गया है. हाजीपुर नगर थाना क्षेत्र के पोखरा मोहल्ला निवासी डॉ.अजीत कुमार ने सीजेएम कोर्ट में यह मुकदमा दायर किया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार इसमें फिल्म अभिनेता व निर्माता-निर्देशक करण जौहर, आदित्य चोपड़ा, साजिद नाडियावाला, सलमान खान, संजय लीला भंसाली, दिनेश विजयदान, टी सीरीज के भूषण कुमार और बालाजी प्रोडक्शन की एकता कपूर को आरोपित किया गया है.

धोखाधड़ी, प्रतिष्ठा हनन करने, धमकी देने और आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के आरोप लगाए गए हैं

उनके खिलाफ धोखाधड़ी, प्रतिष्ठा हनन करने, धमकी देने और आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के आरोप लगाए गए हैं. इससे पहले मुजफ्फरपुर में भी फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या को लेकर अधिवक्ता सुधीर कुमार ओझा ने सीजेएम कोर्ट में परिवाद दर्ज कराया है.

परिवाद में उन्होंने फिल्म अभिनेता सलमान खान, निर्माता संजय लीला भंसाली, आदित्य चोपड़ा, करण जौहर, साजिद नाडियाडवाला, एकता कपूर, भूषण कुमार व दिनेश विजयन को नामजद किया है. कोर्ट ने इसपर सुनवाई के लिए तीन जुलाई की तिथि तय की है.

अधिवक्ता ने आरोप लगाया कि इन हस्तियों ने साजिश कर सुशांत का बायकाट किया

अधिवक्ता ने आरोप लगाया कि इन हस्तियों ने साजिश कर सुशांत का बायकाट किया. उसपर तरह-तरह से दबाव बनाये गये। साजिश कर आत्महत्या के लिए मजबूर कर दिया. सात फिल्मों से सुशांत को बाहर कर दिया गया. आदित्य व करण ने सुशांत अभिनीत फिल्म पानी को रिलीज नहीं करने के लिए साजिश की.

कई महीनों तक टॉर्चर कर सुशांत को आत्महत्या के लिए विवश किया गया. सुशांत बिहार से थे. उन्होंने कई हिट फिल्में की. इस कारण उनके साथ साजिश की गई. अधिवक्ता ने अभिनेत्री कंगना रनौत, सुशांत के पिता केके सिंह समेत पांच को गवाह बनाया है. 

यहां यह भी बता दें कि इसके पहले 19 जून को सवर्ण सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष भागवत शर्मा ने पटना के सीजेएम कोर्ट में सलमान खान, करण जौहर, एकता कपूर, साजिद नाडियाडवाला सहित कई अन्‍य पर मुकदमा दर्ज किया. इसमें आरोप लगाया गया है कि सुशांत सिंह राजपूत को षडयंत्र के तहत कई फिल्मों से बाहर निकलवाया गया. मुकदमे में मांग की गई है कि बिहार में करण जौहर व सलमान खान की फिल्मों पर आजीवन प्रतिबंध लगाया जाए. 

टॅग्स :बिहारसुशांत सिंह राजपूतसलमान खानएकता कपूरसंजय लीला भंसालीपटनाकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया