लाइव न्यूज़ :

साइकिल गर्ल ज्योति ने फिर जीता दिल, पुरस्कार में मिली राशि, 50 हजार खर्च कर गरीब चचेरी बुआ के हाथ पीले किए

By एस पी सिन्हा | Updated: June 16, 2020 20:27 IST

ज्योति ने पुरस्कार में मिली राशि में से 50 हजार रुपये खर्च कर अपनी गरीब चचेरी बुआ कविता के हाथ पीले कर सभी को हतप्रभ कर दिया है. उसके इस दूसरे नए कारनामे ने पुन: एक बार परिवार व समाज सहित देश-दुनिया का दिल जीत लिया है. 

Open in App
ठळक मुद्देप्राप्त जानकारी के अनुसार ज्योति के दादा दो भाई थे. दोनों दादा कारी पासवान व शिवनंदन पासवान का निधन हो चुका है. ज्योति ने अपनी चचेरी दादी की हालत देख उनकी बेटी कविता कुमारी की शादी कराने का फैसला लिया और  यह बात उसने अपने माता-पिता से कही. ज्योति के पिता मोहन पासवान ने कहा कि ज्योति ने ही कविता की शादी करा देने का सुझाव दिया था.

पटनाः गुरुग्राम से बिहार के दरभंगा अपनी साइकिल के कैरियर पर बिठाकर अपने बीमार पिता को लाने वाली साइकिल गर्ल ज्योति ने एक बार फिर बड़ा काम कर परिवार के साथ समाज का भी दिल जीत लिया है.

ज्योति ने पुरस्कार में मिली राशि में से 50 हजार रुपये खर्च कर अपनी गरीब चचेरी बुआ कविता के हाथ पीले कर सभी को हतप्रभ कर दिया है. उसके इस दूसरे नए कारनामे ने पुन: एक बार परिवार व समाज सहित देश-दुनिया का दिल जीत लिया है. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार ज्योति के दादा दो भाई थे. दोनों दादा कारी पासवान व शिवनंदन पासवान का निधन हो चुका है. चचेरी दादी विधवा लीला देवी लकवाग्रस्त हैं. ज्योति ने अपनी चचेरी दादी की हालत देख उनकी बेटी कविता कुमारी की शादी कराने का फैसला लिया और  यह बात उसने अपने माता-पिता से कही.

इस संबंध में ज्योति के पिता मोहन पासवान ने कहा कि ज्योति ने ही कविता की शादी करा देने का सुझाव दिया था. उसने कहा कि कल हमारे पास कुछ नहीं था. लेकिन आज जो कुछ है, बहुत है तो एक गरीब की बेटी की शादी करा देनी चाहिए.

उन्होंने सहर्ष इसे स्वीकार किया और आज ज्योति के पैसे से रिश्ते में उसकी बहन कविता की शादी अरविंद से हो पाई. उन्होंने कहा कि इसमें सब कुछ ज्योति का है और उन्हें अपनी बेटी पर नाज है. कविता की शादी समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के नाथुद्वार गांव के शिबू पासवान के पुत्र अरविंद पासवान के साथ श्यामा मंदिर में हुई है. इसके लिए ज्योति ने पुरस्कार में मिली राशि में से 50 हजार रुपये खर्च किए. 

इस संबंध में ज्योति ने बताया कि उसके दादाजी दो भाई थे. अपने दादा शिवनंदन पासवान और उनके भाई कारी पासवान. दोनों भाइयों का स्वर्गवास हो चुका है. उसकी अपनी दादी भी भगवान को प्यारी हो चुकी है. बची एक चचेरी दादी मोसमात लीला देवी लकवा से ग्रस्त और दिव्यांग होने के साथ ही अत्यंत गरीब है.

उनकी तीन पुत्रों व तीन पुत्रियों में एक पुत्री कविता जो उसकी चचेरी बुआ है, वह कुंआरी थी. उसकी शादी के लिए उसकी दादी बेचैन रहती थी. ज्योति ने अपनी दादी की हालत देख उनकी एक पुत्री कविता कुमारी की शादी अपनी ओर से कराने का निर्णय लेकर अपने फैसले से पिता मोहन पासवान और मां को अवगत कराया.

उसने अपने पिता से कहा कि वह अपनी इनाम की राशि से एक बुआ की शादी कर अपनी बीमार चचेरी दादी के अरमान को पूरा करना चाहती है. बेटी की बात सुन माता-पिता ने ज्योति को गले लगा लिया. आनन-फानन में लड़के की खोज शुरू हुई और समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के नाथुद्वार गांव निवासी शिबू पासवान के पुत्र अरविन्द पासवान के साथ बीते 13 जून की रात दरभंगा में स्थित दुर्गा मंदिर में शादी कराई गई.

टॅग्स :बिहारपटनागुरुग्रामकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियाबिहार में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे