सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ बयानबाजी पर राजद विधायक सुधाकर सिंह को नोटिस, 15 दिनों के भीतर जवाब देने को कहा, जानें

By एस पी सिन्हा | Published: January 18, 2023 08:07 PM2023-01-18T20:07:54+5:302023-01-18T20:09:23+5:30

बिहारः राजद विधायक व पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह के द्वारा लगातार बयानबाजी किये जाने के बाद से ही जदयू की तरफ से उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही थी।

​​​​​​​Bihar Notice RJD MLA Sudhakar Singh against CM Nitish Kumar asked reply within 15 days know | सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ बयानबाजी पर राजद विधायक सुधाकर सिंह को नोटिस, 15 दिनों के भीतर जवाब देने को कहा, जानें

लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि जो कहा गया है वह वास्तव में हुआ है क्या?

Highlightsमहागठबंधन की सरकार पर लगातार निशाना साधते आ रहे हैं।गठबंधन धर्म की मर्यादा का उल्लंघन किया है।लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि जो कहा गया है वह वास्तव में हुआ है क्या?

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ राजद विधायक व पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह की बयानबाजी का दौर जारी है। राजद की तरफ से बार-बार चेतावनी मिलने के बावजूद विधायक सुधाकर सिंह मुख्यमंत्री के खिलाफ आग उगल रहे हैं। महागठबंधन की सरकार पर लगातार निशाना साधते आ रहे हैं।

खुद तेजस्वी भी उन्हें कई बार चेता चुके थे, लेकिन मुख्यमंत्री को लेकर उनकी बयानबाजी जारी थी। इसके बाद उनकी पार्टी ने उन्हें ये नोटिस जारी किया है। पार्टी की तरफ से जारी करते हुए कारण बताओ नोटिस में उनसे 15 दिनों के भीतर जवाब देने को कहा गया है। नोटिस में कहा गया है कि आपने गठबंधन धर्म की मर्यादा का उल्लंघन किया है।

आपके आपत्तिजनक बयान से राजद का बड़ा वर्ग आहत हुआ है। क्यों नहीं आपके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए? नोटिस 17 जनवरी की देर रात जारी किया गया है। उल्लेखनीय है कि सुधाकर सिंह के द्वारा लगातार बयानबाजी किये जाने के बाद से ही जदयू की तरफ से उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही थी।

इसी बीच मंगलवार को एक बार फिर सुधाकर सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोल दिया। खगड़िया में एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार कहती है बिहार में व्यापक बदलाव आया है। मैं पूछता हूं कि बदलाव कहां है? लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि जो कहा गया है वह वास्तव में हुआ है क्या?

यहां एक ऐप ठीक से नहीं चल सकता और आप (नीतीश कुमार) कहते हैं कि आप राज्य बदल देंगे। उन्होंने कहा कि आप (नीतीश कुमार) झूठ बोले रहे हैं। आप कहते कुछ हैं और करते कुछ हैं। पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने कृषि और किसानी को लेकर कहा कि सभी लोग जानते हैं कि बिहार में घर-घर नकली शराब पहुंचाई जा रही है।

अगर घर-घर नकली शराब पहुंचाई जा सकती है तो क्या बिहार सरकार किसानों के घर बीज-खाद नहीं पहुंचा सकती। बस इच्छाशक्ति की जरूरत है। उन्होंने कहा कि लोग कहते हैं कि बिहार में ईमानदारी है, न्याय का शासन है, नहीं...बिहार में ये लूट का मॉडल है। आपके साथ मिलकर हम बिहार सरकार को टेकुआ की तरह सीधा कर देंगे।

सुधाकर ने कहा यहां तमाम जो गड़बड़ी है, यह सत्ता संरक्षित है। इसके साथ ही किसानों की बात करते हुए कहा कि राज्य में किसानों का शोषण करने का काम किया था और आज भी सत्ता में बैठे लोग किसानों का शोषण कर रहे हैं। ये हमारे सामने असल चुनौती है, इसके लिए किसानों को लड़ाई करनी होगी।

Web Title: ​​​​​​​Bihar Notice RJD MLA Sudhakar Singh against CM Nitish Kumar asked reply within 15 days know

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे