लाइव न्यूज़ :

नीतीश कुमार कब पलटी मार जाएंगे, यह ऊपर वाला भी नहीं जानता, जायसवाल ने साधा निशाना, तेजस्वी को चेताया 

By एस पी सिन्हा | Updated: October 3, 2022 15:50 IST

बिहारः भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. संजय जायसवाल एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। नीतीश कुमार पर भरोसा नहीं किया जा सकता है, इसीलिए तेजस्वी यादव उनसे डरते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा अब किसी भी कीमत पर नीतीश कुमार को वापस नहीं लेगी।2024 चुनाव के बाद राजद कार्यकर्ताओं की ट्रेनिंग के लिए उनका आश्रम खुलवा कर रहेगी। संजय जायसवाल ने नीतीश कुमार पर हमला बोला है।

पटनाः बिहार में महागठबंधन की सरकार को ठीक से दो महीने भी पूरे नहीं हुए हैं कि इस बीच कई राजनीतिक खेल शुरू हो चूका है। इसी का फायदा उठाकर भाजपा लगातार अपने पुराने सहयोगी नीतीश कुमार पर हमला बोल रही है। इस सियासी जंग में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. संजय जायसवाल एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है।

 

उन्होंने कहा है कि नीतीश कुमार पर भरोसा नहीं किया जा सकता है, इसीलिए तेजस्वी यादव उनसे डरते हैं। डा. जायसवाल ने अपने ट्वीटर हैंडल के माध्यम से कहा है कि तेजस्वी यादव का नीतीश कुमार से डरना लाजमी है। नीतीश कुमार कब पलटी मार जाएंगे, यह ऊपर वाला भी नहीं जानता।

साथ ही उन्होंने एक बार फिर साफ कर दिया है कि भाजपा अब किसी भी कीमत पर नीतीश कुमार को वापस नहीं लेगी और 2024 चुनाव के बाद राजद कार्यकर्ताओं की ट्रेनिंग के लिए उनका आश्रम खुलवा कर रहेगी। यह पहली बार नहीं है जब संजय जायसवाल ने नीतीश कुमार पर हमला बोला है। उन्होंने तेजस्वी यादव को कई बार अलर्ट किया है कि नीतीश कुमार से बचकर रहें, वे कभी भी पलटी मार सकते हैं। 

टॅग्स :बिहारपटनाBJPआरजेडीजेडीयूतेजस्वी यादवनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल