लाइव न्यूज़ :

बिहार: चुनावी तैयारियों में जुटे नीतीश कुमार, दो दिनों तक पार्टी पदाधिकारियों से जाना जमीनी हकीकत

By एस पी सिन्हा | Updated: September 12, 2023 17:52 IST

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज सभी 243 विधानसभा क्षेत्रों के 534 प्रखंड अध्यक्षों के साथ बैठक किया। बैठक शुरू होने से पहले ही प्रखंड अध्यक्षों के मोबाइल बाहर रखवा दिए गए।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में जदयू ने 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैनीतीश कुमार ने आज सभी 243 विधानसभा क्षेत्रों के 534 प्रखंड अध्यक्षों के साथ बैठक कियादूसरे दिन की बैठक में भी जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह शामिल नहीं हुए

पटना: बिहार में जदयू ने 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। भाजपा के खिलाफ रणनीति बनाने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पार्टी के निचले स्तर के नेताओं से मुलाकात कर उनसे फीडबैक लिया। सोमवार को पहले दिन की बैठक में मुख्यमंत्री ने पार्टी नेताओं को चुनाव के लिए तैयार रहने को कहा था। 

मुख्यमंत्री आवास में आज दूसरे दिन की बैठक आयोजित की गई। लेकिन बैठक से ठीक पहले जदयू दफ्तर के बाहर कुछ अलग ही नजारा दिखा। बैठक में शामिल होने आए जदयू के नेतागण ‘देश का पीएम कैसा हो.. नीतीश कुमार जैसा हो’ के नारे लगाते दिखे।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज सभी 243 विधानसभा क्षेत्रों के 534 प्रखंड अध्यक्षों के साथ बैठक किया। बैठक शुरू होने से पहले ही प्रखंड अध्यक्षों के मोबाइल बाहर रखवा दिए गए। दूसरे दिन की बैठक में भी जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह शामिल नहीं हुए। जदयू नेताओं के मुताबिक उनकी तबीयत खराब है। संगठन के इतने महत्वपूर्ण बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के शामिल नहीं होने पर सवाल उठ रहे हैं। 

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने बताया कि उनकी तबीयत खराब है। इसके कारण वे पार्टी की बैठक में शामिल नहीं हो पाए। हालांकि ललन सिंह का अभी तक इस पर कोई बयान नहीं आया है। बैठक में क्या हुआ प्रखंड अध्यक्षों ने बताने से किनारा कर लिया। चर्चा है कि बैठक में नीतीश कुमार अपने कार्यकर्ताओं को पार्टी की योजनाओं को घर-घर में प्रचारित करने की सलाह दे रहे है। 

मुख्यमंत्री ने कहा है कि राज्य सरकार का विकास का काम ही जदयू की ताकत है। समस्याओं का समाधान ही हमारी पूंजी है। मुख्यमंत्री ने बैठक में कहा कि भाजपा भ्रम फैलाने वाली पार्टी है, उससे सावधान रहना है। सतर्क रहिए। पूरी मजबूती से काम कीजिए। आप लोग अपना काम कीजिए बाकी चीज देखने के लिए हम हैं। इससे पहले जून-जुलाई के दौरान नीतीश कुमार पार्टी के सांसदों और विधायकों से भी वन टू वन मुलाकात कर चुके हैं। तब इसे फीडबैक बैठक बताया गया था। 

मुख्यमंत्री ने विधायकों से न केवल जमीनी हकीकत की जानकारी ली थी बल्कि ज्यादा से ज्यादा फील्ड में रहने की सलाह दी थी। नीतीश कुमार कई मौके पर बोल चुके हैं कि लोकसभा चुनाव की घोषणा कभी भी हो सकती है। इसलिए वे कार्यकर्ताओं को अभी से ही तैयार रहने की हिदायत दे रहे हैं। मुख्यमंत्री की इस बैठक को इससे भी जोड़कर देखा जा रहा है।

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहारआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे