Bihar MLC Election 2022: राजद ने एमएलसी चुनाव के लिए पहली सूची जारी की, जानें किस सीट पर कौन लड़ेगा चुनाव, देखें

By एस पी सिन्हा | Published: February 14, 2022 01:57 PM2022-02-14T13:57:57+5:302022-02-14T13:59:01+5:30

Bihar MLC Election 2022: राजद ने पटना सीट से कार्तिकेय कुमार, भोजपुर-बक्सर सीट से अनिल सम्राट, गया सीट से रिंकू यादव, रोहतास से कृष्णा सिंह को टिकट दिया है।

Bihar MLC Election 2022 rjd lalu yadav list candidates no tickets Dalits in upper castes 9 yadav tejashwi yadav | Bihar MLC Election 2022: राजद ने एमएलसी चुनाव के लिए पहली सूची जारी की, जानें किस सीट पर कौन लड़ेगा चुनाव, देखें

राजद ने जिन 20 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है, उनमें आठ यादव समुदाय के, पांच भूमिहार समुदाय के और चार क्षत्रिय समुदाय से आते हैं।

Highlightsऔरंगाबाद से अनुज सिंह का नाम प्रमुख है।भाकपा ने भागलपुर से संजय यादव को मैदान में उतारा है।तीन सीटों के लिए भी प्रत्याशियों के नामों की जल्द घोषणा की जाएगी।

Bihar MLC Election 2022:बिहार विधानमंडल में मुख्य विपक्षी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने विधान परिषद चुनाव के लिए रविवार को 20 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की।

राजद ने स्थानीय निकाय कोटा के तहत विधान परिषद की 24 सीटों के वास्ते होने वाले चुनाव के लिए 20 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है जबकि भागलपुर सीट भाकपा के लिए छोड़ी है। राजद के बिहार प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा, ‘‘नवादा, समस्तीपुर और पूर्णिया की बची हुई तीन सीटों के लिए भी प्रत्याशियों के नामों की जल्द घोषणा की जाएगी।’’

विधान परिषद की जिन 24 सीटों पर चुनाव होने हैं उनमें से इस समय 13 भाजपा के पास, आठ जदयू के पास, दो राजद के पास और एक सीट कांग्रेस के पास थीं। ये सीटें पिछले साल जुलाई से ही रिक्त हैं और इनपर जल्द चुनाव होने की उम्मीद है। उल्लेखनीय है कि विधान परिषद के लिए कांग्रेस से चल रही वार्ता पिछले सप्ताह कथित तौर पर विफल होने के बाद राजद ने अकेले चुनाव में उतरने का फैसला किया।

राजद ने जिन 20 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है, उनमें आठ यादव समुदाय के, पांच भूमिहार समुदाय के और चार क्षत्रिय समुदाय से आते हैं। इनके अलावा एक-एक उम्मीदवार ब्राह्मण, बनिया और मुस्लिम समुदाय से है।

बिहार में 24 सीटों पर हो रहे एमएलसी चुनावः 21 एमएलसी उम्मीदवारों की सामाजिक/जातिगत स्थिति

1. अनिल सम्राट : भोजपुर, बक्सर

2. रिंकू यादव : गया

3. बीरन यादव : नालंदा

4. उदयशंकर यादव : दरभंगा

5. सुबोध राय : वैशाली

6. मनोहर यादव : बेगूसराय, खगड़िया

7. कब्बू खिरहर : सीतामढ़ी

8. कुंदन कुमार : कटिहार

9. कॉ संजय कुमार : भागलपुर, बांका (सीपीआई कोटा)

10. कार्तिकेय कुमार : पटना

11. अजय सिंह : मुंगेर, लखीसराय, जमुई

12. शंभू सिंह : मुजफ्फरपुर

13. बबलू देव : पूर्वी चंपारण

14. सौरभ कुमार : पश्चिमी चंपारण

15. अनुज सिंह : औरंगाबाद

16. दिलीप सिंह : गोपालगंज

17. डॉ अजय सिंह : मधेपुरा/सहरसा

18. श्री कृष्ण सिंह : रोहतास/कैमूर

19. सुधांशु रंजन पांडे : सारण

20. विनोद जायसवाल : सीवान

21. मेराज आलम : मधुबनी।

Web Title: Bihar MLC Election 2022 rjd lalu yadav list candidates no tickets Dalits in upper castes 9 yadav tejashwi yadav

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे