नीतीश सरकार के विनोद सिंह का दिल्ली में निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार

By रामदीप मिश्रा | Published: October 12, 2020 12:29 PM2020-10-12T12:29:43+5:302020-10-12T12:33:50+5:30

विनोद सिंह नीतीश सरकार में खनन मंत्री का पदभार संभाल चुके हैं। वह लगातार दो बार विधायक रहे हैं। यही कारण है कि पार्टी ने उन्हें  2017 में मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी थी।

Bihar Minister Vinod Singh passes away in Delhi | नीतीश सरकार के विनोद सिंह का दिल्ली में निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार

फोटोः एएनआई

Highlightsबिहार सरकार के पिछड़ा-अति पिछड़ा कल्याण मंत्री विनोद सिंह का सोमवार को दिल्ली में निधन हो गया है। वह राष्ट्रीय राजधानी के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे।

नई दिल्लीः बिहार सरकार के पिछड़ा-अति पिछड़ा कल्याण मंत्री विनोद सिंह का सोमवार को दिल्ली में निधन हो गया है। वह राष्ट्रीय राजधानी के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे। बताया जा रहा है कि वे पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे, जिसकी वजह से उनकी हालत लगातार गिरती गई। विनोद कुमार सिंह बिहार के कटिहार जिले से आते थे और वह प्राणपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए थे। 

बता दें, विनोद सिंह इस साल जून में कोरोनासे संक्रमित पाए गए थे। इसके बाद 16 अगस्त को ब्रेन हैमरेज हुआ था और उन्हें इलाज के लिए दिल्ली के मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। कोरोना से संक्रमित होने के बाद वह ठीक हो गए थे। लेकिन, इसके कुछ दिन बाद ही ब्रेन हैमरेज हुआ था। 


विनोद सिंह नीतीश सरकार में खनन मंत्री का पदभार संभाल चुके हैं। वह लगातार दो बार विधायक रहे हैं। यही कारण है कि पार्टी ने उन्हें  2017 में मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी थी।

Web Title: Bihar Minister Vinod Singh passes away in Delhi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Biharबिहार