सुधाकर सिंह का मंत्री पद से इस्तीफा, बिहार आरजेडी प्रमुख जगदानंद सिंह नाराज, राजद राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से दूर

By एस पी सिन्हा | Published: October 9, 2022 02:45 PM2022-10-09T14:45:44+5:302022-10-09T14:48:01+5:30

बिहारः सुधाकर सिंह ने अपने पिता और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के दिल्ली नहीं पहुंचने को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

bihar minister Sudhakar Singh resigns chief Jagdanand Singh angry away from RJD national executive meeting | सुधाकर सिंह का मंत्री पद से इस्तीफा, बिहार आरजेडी प्रमुख जगदानंद सिंह नाराज, राजद राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से दूर

जगदानंद सिंह ने पार्टी के दो दिवसीय बैठक से फिलहाल दूरी बनाए रखी है।

Highlightsराष्ट्रीय कार्यकारिणी में 24 राज्यों के पदाधिकारी शामिल हो रहे हैं।राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राजनीतिक, आर्थिक और विदेश मामलों पर प्रस्ताव रखा जाएगा।लगभग तीन हजार के करीब राजद कार्यकर्ता और नेता आज की बैठक में शामिल होने वाले हैं।

पटनाः राजद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक दिल्ली में हो रही है। इस बैठक में राजद के तमाम नेता मौजूद हैं, लेकिन तमाम अटकलों के बीच पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह बैठक में नहीं पहुंचे। जगदानंद सिंह ने पार्टी के दो दिवसीय बैठक से फिलहाल दूरी बनाए रखी है।

उनके बेटे सुधाकर सिंह के मंत्री पद से इस्तीफे के बाद जगदानंद सिंह नाराज बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि वह इस्तीफा दे सकते हैं। सुधाकर सिंह ने अपने पिता और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के दिल्ली नहीं पहुंचने को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। उन्होंने कहा है कि इस पर पार्टी के प्रवक्ता ही बात रख सकते हैं।

सुधाकर सिंह ने कहा कि जगदानंद की नाराजगी पर बड़े नेता ही बोल सकते हैं। वहीं शनिवार को दिल्ली रवाना होने से पहले तेजस्वी यादव ने जगदानंद सिंह की नाराजगी पर कहा था कि ऐसी कोई बात नहीं है। बता दें कि राजद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक दिल्ली हो रही है।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी में 24 राज्यों के पदाधिकारी शामिल हो रहे हैं। इसके साथ ही लगभग तीन हजार के करीब राजद कार्यकर्ता और नेता आज की बैठक में शामिल होने वाले हैं। राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राजनीतिक, आर्थिक और विदेश मामलों पर प्रस्ताव रखा जाएगा।

इस बैठक के बाद कल यानी 10 अक्टूबर को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में राजद की राष्ट्रीय परिषद की बैठक होगी। इसमें लालू प्रसाद यादव को निर्विरोध राष्ट्रीय जनता दल का 12वीं बार अध्यक्ष बनने का प्रमाण पत्र दिया जाएगा। वहीं राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जिन प्रस्तावों पर चर्चा हुई उसको परिषद में पारित किया जाएगा।

Web Title: bihar minister Sudhakar Singh resigns chief Jagdanand Singh angry away from RJD national executive meeting

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे