लाइव न्यूज़ :

बिहार सरकार में मंत्री कपिलदेव कामत का निधन, कोरोना वायरस से थे संक्रमित, सीएम नीतीश ने जताया दुख

By विनीत कुमार | Updated: October 16, 2020 09:02 IST

जेडीयू के वरिष्ठ नेता और बिहार में नीतीश कुमार की सरकार में मंत्री कपिलदेव कामत का निधान हो गया है। वे कोरोना वायरस से संक्रमित थे। पिछले दो दिनों से उनकी तबीयत ज्यादा खराब थी।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार सरकार में मंत्री कपिलदेव कामत की कोरोना संक्रमण से मौतपिछले कई दिनों से पटना के एम्स अस्पताल में थे भर्ती, दो दिनों में तबीयत ज्यादा बिगड़ी

जेडीयू नेता और बिहार में पंचायती राज मंत्री कपिलदेव कामत का निधन हो गया है। वे कोरोना वायरस से संक्रमित थे और पटना के एम्स अस्पताल में भर्ती थे। उन्हें वेंटिलेटर पर पिछले कुछ दिनों से रखा गया था। 

राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनके निधन पर शोक जताया है। 69 साल के कामत पिछले 10 साल से नीतीश सरकार में मंत्री थे और राजनीति में पिछले करीब 40 साल से सक्रिय थे।

कपिलदेव कामत पिछले करीब एक हफ्ते से एम्स में भर्ती थे और पिछले दो दिनों से उनका स्वास्थ्य काफी बिगड़ गया था। मिली जानकारी के अनुसार कामत पहले से किडनी के रोग से भी ग्रसित थे और उनका लगातार डायलिसिस भी किया जा रहा था।

नीतीश कुमार के बेहद करीबी माने जाने वाले कामत की बेटी इस बार बिहार विधानसभा चुनाव में मैदान में हैं। कपिलदेव कामत की बहू मीना कामत को जेडीयू ने बिहार चुनाव में मधुबनी के बाबूबरही सीट से मैदान में उतारा है।

कपिलदेव कामत बिहार सरकार में दूसरे ऐसे मंत्री हैं जिनकी मौत कोरोना से हुई है। इससे पहले हाल ही में प्रदेश सरकार के एक और मंत्री विनोद सिंह का भी निधन हुआ था। 

बता दें कि बिहार में कोरोना से अब तक 972 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 200825 हो गई है। ये आंकड़े गुरुवार शाम तक के हैं। बिहार में  पिछले 24 घंटे के भीतर 1,08,085 नमूनों की जांच की गई और 804 मरीज संक्रमण से ठीक हुए। 

बिहार में अबतक 87,77,607 नमूनों की जांच की गयी है जिनमें संक्रमित पाए गए 1,88,802 मरीज ठीक हुए हैं। बिहार में वर्तमान में कोविड-19 के एक्टिव मरीजों की संख्या 11,050 है। राज्य में मरीजों के ठीक होने की दर 94.01 प्रतिशत है।

टॅग्स :कोरोना वायरसनीतीश कुमारबिहार विधान सभा चुनाव 2020
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत