बिहारः मीट-चावल पार्टी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने जदयू और सीएम नीतीश पर कसा तंज, कहा-मुंगेर में मटन-पुलाव महाभोज का आयोजन

By एस पी सिन्हा | Published: May 15, 2023 06:15 PM2023-05-15T18:15:35+5:302023-05-15T18:16:38+5:30

भाजपा प्रदेश कार्यालय में मीडिया से बात करते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि जदयू पहली अनोखी पार्टी है, जिसने भोज में मीट-चावल और शराब की व्यवस्था की है। इस तरह की व्यवस्था देश की किसी भी पार्टी ने नहीं की है।

Bihar Meat-rice party BJP state president Samrat Chaudhary taunted JDU and CM Nitish kumar said Organized mutton-pulao Mahabhoj in Munger | बिहारः मीट-चावल पार्टी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने जदयू और सीएम नीतीश पर कसा तंज, कहा-मुंगेर में मटन-पुलाव महाभोज का आयोजन

सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार की शिकायत के बहाने कांग्रेस की तारीफ भी की।

Highlightsसम्राट चौधरी ने जदयू पर तंज कसा है। जदयू कह रही है कि भोज लो और हमें वोट दो।सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार की शिकायत के बहाने कांग्रेस की तारीफ भी की।

पटनाःबिहार के भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि वोट लेने के लिए नीतीश कुमार की पार्टी जदयू मीट-चावल के साथ ही शराब परोस रही है। दरअसल, बीते दिनों सांसद ललन सिंह ने महागठबंधन के कार्यकर्ताओं के सम्मान में मुंगेर में मटन-पुलाव महाभोज का आयोजन किया था।

 

जिसको लेकर सम्राट चौधरी ने जदयू पर तंज कसा है। भाजपा प्रदेश कार्यालय में मीडिया से बात करते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि जदयू पहली अनोखी पार्टी है, जिसने भोज में मीट-चावल और शराब की व्यवस्था की है। इस तरह की व्यवस्था देश की किसी भी पार्टी ने नहीं की है।

उन्होंने कहा कि जदयू कह रही है कि भोज लो और हमें वोट दो। लोकतंत्र के लिए इससे बड़ी शर्मसार करने वाली दूसरी वाकया नहीं होगी। सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार की शिकायत के बहाने कांग्रेस की तारीफ भी की। कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पर उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार का सपना टूट गया।

प्रधानमंत्री बनने का जो सपना वे देख रहे थे वह खत्म हो गया,क्योंकि कांग्रेस पार्टी अपने नीति से कर्नाटक में सफल हो गई। वहीं बाबा बागेश्वर के कार्यक्रम में लालू परिवार को निमंत्रण मिलने पर सम्राट चौधरी ने कहा कि तेजस्वी यादव को जाना चाहिए वे राज्य के उपमुख्यमंत्री हैं।

उन्होंने सभी धर्मो के सम्मान की बात कही है। इसलिए उन्हें जाना चाहिए। ड्रोन ढूंढने वाले को ईनाम की सरकारी घोषणा पर सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में कानून व्यवस्था खत्म हो गई है। अब तो यही लग रहा है कि किसी दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही गायब हो जाएंगे और सरकार कहेगी कि इनाम लो और मुख्यमंत्री ढूंढकर लाओे।

Web Title: Bihar Meat-rice party BJP state president Samrat Chaudhary taunted JDU and CM Nitish kumar said Organized mutton-pulao Mahabhoj in Munger

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे