लाइव न्यूज़ :

मधुबनी में हत्याकांडः सीएम नीतीश से मिले पूर्व मंत्री जय कुमार सिंह, बिहार में सियासत तेज

By एस पी सिन्हा | Updated: April 5, 2021 19:57 IST

पूर्व मंत्री जय कुमार सिंह के साथ जदयू के आधा दर्जन से ज्यादा राजपूत नेताओं ने बेनीपट्टी के मोहम्मदपुर गांव का दौरा किया और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की है. 

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री से इस बात की गुहार लगाई है कि मधुबनी कांड के दोषियों के ऊपर सख्त कार्रवाई की जाये. मुख्यमंत्री ने इस संबंध में डीजीपी से बात की है और जरूरी कार्रवाई करने का भरोसा भी दिया है. नेताओं ने कल मधुबनी जाकर पीड़ित परिवारों से भी मुलाकात की थी.

पटनाः बिहार के मधुबनी जिले में हुए हत्याकांड को लेकर बिहार में सियासत तेज हो गई है. इस घटना को अब जातीय रंग देने की कोशिश की जा रही है.

 

इस कांड में मारे गए सभी लोग राजपूत जाति से आते हैं. लिहाजा अब सत्तारूढ़ दल जदयू के उन नेताओं की बेचैनी बढ़ गई है, जो इसी तबके से आते हैं. पूर्व मंत्री जय कुमार सिंह के साथ जदयू के आधा दर्जन से ज्यादा राजपूत नेताओं ने बेनीपट्टी के मोहम्मदपुर गांव का दौरा किया और अब इन नेताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की है. 

मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचे पूर्व मंत्री जय कुमार सिंह, जदयू नेता शैलेंद्र प्रताप, राणा रणधीर सिंह के साथ-साथ पूर्व विधायक मनजीत सिंह ने मुख्यमंत्री से इस बात की गुहार लगाई है कि मधुबनी कांड के दोषियों के ऊपर सख्त कार्रवाई की जाये. मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद नेताओं ने कहा है कि मुख्यमंत्री ने इस संबंध में डीजीपी से बात की है और जरूरी कार्रवाई करने का भरोसा भी दिया है.

इम सभी नेताओं ने कल मधुबनी जाकर पीड़ित परिवारों से भी मुलाकात की थी. मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद इन नेताओं ने कहा कि पीड़ित परिवार को अभी भी डर सता रहा है कि उन पर जानलेवा हमला किया जा सकता है. इसलिए, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से परिवार को सुरक्षा दिलाने का आग्रह किया गया और मुख्यमंत्री ने इस संदर्भ में डीजीपी को तुरंत आदेश दिया है.

साथ-ही-साथ जय कुमार सिंह ने कहा कि इस तरह का नरसंहार के पूर्ण आवृत्ति ना हो इसको लेकर मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया है. साथ ही प्रशासन की लापरवाही इस घटना में देखने को मिली है, जिस पर मुख्यमंत्री ने संज्ञान लिया है.यहां उल्लेखनीय है कि मधुबनी जिले के बेनीपट्टी थाना इलाके के मोहम्मदपुर में हुई घटना को अब जातीय रंग दिया जा रहा है.

राजपूत जाति के लोगों के मारे जाने के बाद अब करणी सेना ने भी इस में एंट्री ले ली है. इसी तबके से आने वाले मंत्री नीरज कुमार सिंह और जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह भी वहां का दौरा कर चुके हैं. क्षत्रिय समाज से जुडे़ संगठन अब मोहम्मदपुर का रुख करने लगे हैं.

ऐसे में जदयू के क्षेत्रीय नेताओं को यह डर सताने लगा है कि कहीं यह पूरा मामला उनकी राजनीति को प्रभावित ना कर दे. अब इस मामले पर सियासी दर्द दिखाने की कोशिश भी हो रही है. घटना के आरोपी अभी भी फरार हैं. पुलिस की कार्यशैली लगातार सवालों के घेरे में है और मधुबनी नरसंहार को लेकर सत्ताधारी दल के नेता फजीहत झेल रहे हैं.

टॅग्स :बिहारनीतीश कुमारभारतीय जनता पार्टीजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया