लाइव न्यूज़ :

बिहार: ललन सिंह का भाजपा पर जबरदस्त हमला, बोले- "भाजपा पार्टी नहीं बल्कि 'वाशिंग मशीन' है"

By एस पी सिन्हा | Updated: August 26, 2022 20:07 IST

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने कहा कि भाजपा एक ऐसी वाशिंग मशीन है, जिसमें कितना भी दाग लगाकर घुस जाइए, जैसे ही कमल के निशान पर पट्टा गर्दन में पड़ता है, सारे दाग अपने आप धुल जाते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देजदयू प्रमुख ललन सिंह ने कहा कि भाजपा पार्टी नहीं बल्कि वाशिंग मशीन हैमशीन में जाने वाले दागदारों के गले में जैसे ही कमल के निशान पर पट्टा पड़ता है, वो शुद्ध हो जाते हैंजो भी पार्टी इनका विरोध करती है, वो उनके नेताओं पर सीबीआई और ईडी की रेड करवा देते हैं

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला है। ललन सिंह ने भाजपा पर भारी तंज कसते हुए कहा कि भाजपा पार्टी नहीं, बल्कि एक वाशिंग मशीन है।

उन्होंने कहा कि इस मशीन में कितना भी दाग लगाकर घुस जाइए, जैसे ही कमल के निशान पर पट्टा गर्दन में पड़ता है, सारा दाग अपने आप धुल जाता है। यही नहीं आज पूरे देश में नफरत का माहौल कायम है तो इसके पीछे भी भाजपा है। उन्होंने कहा कि जिस भी राज्य में जो भी पार्टी इनका विरोध करती है, उसके नेताओं पर सीबीआई और ईडी की रेड करवा देते हैं और फिर उन्हें डरा-धमका कर अपने पक्ष में कर लेते हैं।

ललन सिंह ने कहा कि हमारी पार्टी के मुख्यमंत्री और विधायक अभी तक किसी भी भ्रष्टाचार में लिप्त नहीं हैं। इस कारण हम लोग सीबीआई और ईडी से डरने वाले नहीं हैं। यदि इनकी बात मानकर इनके साथ रहिए तो आपको आराम से रहने देंगे वरना ये आपको परेशान करते रहेंगे।

उन्होंने कहा कि इसका उदाहरण केवल बिहार में नहीं झारखंड, बंगाल और महाराष्ट्र में देखने को मिला है। इसके साथ ही ललन सिंह ने कहा कि आज कल भाजपा के लोग विश्वासघात का राग अलाप रहें हैं। अरे उन्हें इस तरह की बात बोलने से पहले कुछ तो सोचना चाहिए। अब देख लीजिए कि भाजपा मुम्बई, दिल्ली और झारखंड में क्या खेल कर रही है।

आखिर जदयू इस बात को कैसे बात बर्दाश्त कर सकती है कि अगर किसी पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष पटना में आकर कहे कि आगामी चुनाव में वो सभी क्षेत्रीय पार्टियों को खत्म कर देंगे, अब भला किस तरह से हम लोग इसे कबूल करते। इसके साथ ललन सिंह ने अंत में कहा कि आज जितना घमंड लेकर वो केंद्र की सत्ता में बैठे हैं तो उसके पीछे क्षेत्रीय पार्टियों की ही ताकत है, लेकिन वो बहुत जल्दी हर बात को भूल जाने वाले लोग हैं।

लेकिन वो इस बात को अच्छे से याद रखें कि आने वाले लोकसभा चुनाव में उन्हें हमारी ताकत का अच्छे से पता चल जाएगा। सभी विपक्षी ताकतों ने मिलकर फैसला किया है कि वो लोकसभा और विधानसभा का उनके खिलाफ मिलकर चुनाव लड़ेंगे। अब देखना है कि बिना क्षेत्रीय दलों के वो कैसे अपना बेड़ा पार लगाते हैं।

टॅग्स :Lalan SinghJDUसीबीआईप्रवर्तन निदेशालयबिहारपटनाPatna
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया