बिहार में जारी सियासी बवंडर के बीच जीतन राम मांझी ने कहा-नीतीश कुमार को कमजोर कोई नहीं कर सकता है

By एस पी सिन्हा | Published: January 24, 2023 06:03 PM2023-01-24T18:03:53+5:302023-01-24T18:06:19+5:30

हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक जीतनराम मांझी ने कहा है कि कुछ लोग नीतीश कुमार को कमजोर कर अपना हित साधने की तैयारी में लगे हैं। आगे जीतन राम माझी ने कहा कि मैं नीतीश कुमार के साथ हूं, वो जिधर जाएंगे मैं उनके साथ ही रहूंगा।

Bihar Jitan Ram Manjhi said no one can weaken Nitish Kumar | बिहार में जारी सियासी बवंडर के बीच जीतन राम मांझी ने कहा-नीतीश कुमार को कमजोर कोई नहीं कर सकता है

'हम' पार्टी के संरक्षक जीतनराम मांझी (फाइल फोटो)

Highlightsनीतीश कुमार के समर्थन में आए जीतन राम मांझीकहा- जो नीतीश कुमार को कमजोर करेगा वो खुद कमजोर हो जाएगामांझी ने शराबबंदी पर उठाए सवाल

पटना: जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के द्वारा यह कहे जाने पर कि पार्टी में कुछ लोग नीतीश कुमार को कमजोर कर अपना हित साधने की तैयारी में लगे हैं। कुशवाहा के इस बयान पर सियासी बवाल खड़ा हो गया है। इस मामले पर हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक व पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने उपेंद्र कुशवाहा पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कमजोर करेगा वो खुद कमजोर हो जाएगा। नीतीश कुमार को कमजोर कोई नहीं कर सकता है।

हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के पटना स्थित कार्यालय में कर्पूरी जयंती समारोह मनाया गया। इस मौके पर 'हम' पार्टी के संरक्षक जीतनराम मांझी ने कर्पूरी के तैलिय चित्र पर माल्यार्पण किया और उन्हें याद किया। इस दौरान जीतनराम मांझी मीडिया से भी मुखातिब हुए। उपेंद्र कुशवाहा के जदयू नेताओं के भाजपा से संपर्क वाले बयान पर जीतन राम मांझी ने कहा कि मैं नीतीश कुमार के साथ हूं, वो जिधर जाएंगे मैं उनके साथ ही रहूंगा। उन्होंने कहा कि किसी के साथ मतभेद हो सकता है पर मनभेद नहीं होता है। भाजपा के साथ क्या है, वो नीतीश कुमार ही बता सकते हैं।

मांझी ने यह स्पष्ट कर दिया कि महागठबंधन में किसी तरह का कोई मतभेद नहीं है। राजद के साथ नीतीश कुमार की कोई डील नहीं हुई है। उपेंद्र कुशवाहा क्या बोल रहे हैं, अब वही जानते है कि क्यों वो ऐसा बोल रहे है। मांझी ने कहा कि अंगूर खट्टे होते हैं, उसी लहजे में कुछ बात हो रही होगी। इसमें नीतीश कुमार की न कोई कमजोरी है न ही किसी तरह की डील की बात है। वे लगातार 17 वर्षों से बिहार की सेवा कर रहे हैं। हर आंधी तूफान को झेलने में नीतीश कुमार सक्षम हैं।

अगले मुख्यमंत्री के सवाल पर मांझी ने कहा कि 2025 में तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री का चेहरा होंगे। वहीं, सीवान में शराब पीने से 8 लोगों मौत पर मांझी ने कहा कि शराबबंदी की जो प्रक्रिया अपनाई गई है, उसमें कहीं ना कही गड़बड़ियां है। उन्होंने कहा कि पदाधिकारियों की गलती की चलते गरीब तबके के लोगों को शराबबंदी के नाम पर फंसाया जा रहा है और बड़े-बड़े तस्कर बचकर निकल जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शराबबंदी बहुत अच्छी चीज है। इस दौरान एकबार फिर से जीतनराम मांझी ने कोर्डिनेशन कमिटी बनाए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति फैसला ले और सरकार चले यह ठीक नहीं है।  आरसीपी सिंह के बयान पर भी मांझी ने कहा कि आरसीपी सिंह मनोरंजन के लिए तरह-तरह की बातें करते रहते हैं। जब आरसीपी हमारे यहां थे उनकी नजर में सब कुछ सही था, आज गलत हो गया है।

Web Title: Bihar Jitan Ram Manjhi said no one can weaken Nitish Kumar

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे