लाइव न्यूज़ :

जदयू में आरसीपी का चैप्टर क्लोज हो गया है!, कुशवाहा बोले- 2020 विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार को किया कमजोर

By एस पी सिन्हा | Updated: July 10, 2022 17:21 IST

आरसीपी सिंह ने केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद अपने गांव में डेरा डाल दिया है और पूरी तरह चुप्पी साध ली है.

Open in App
ठळक मुद्देक्या अब जदयू में आरसीपी के नाम मात्र के दिन बचे हैं?उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है कि जदयू ने दो-दो बार राज्यसभा भेजा. 2020 के विधानसभा चुनाव में पार्टी का परफॉरमेंस बेहतर नहीं रहा.

पटनाः पूर्व केन्द्रीय मंत्री आरसीपी सिंह को लेकर जदयू अब किसी तरह से समझौते के मूड में नहीं दिख रही है. ऐसे में अब यह कयास लगाये जाने लगे हैं कि जदयू में आरसीपी सिंह का चैप्टर क्या क्लोज हो गया है? क्या अब जदयू में आरसीपी के नाम मात्र के दिन बचे हैं?

इसबीच जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने एकबार फिर से साफ कर दिया है कि पार्टी आरसीपी सिंह के लिए कोई भूमिका नहीं तय करने जा रही है, आरसीपी को अब खुद अपनी भूमिका तय करनी होगी. उन्होंने स्पष्ट लहजे में कहा दिया है कि पार्टी ने उन्हें सब कुछ दे दिया है, अब उनके लिए क्या बचा है?

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है कि जदयू ने उन्हें दो-दो बार राज्यसभा भेजा, केंद्र में मंत्री भी रहे. पार्टी में राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर भी आरसीपी रहे, इससे अधिक और क्या दिया जा सकता है. आगे उनको क्या करना है, वो खुद तय करेंगे. पार्टी में जो सबसे बड़ा पद था उन्हें मिल चुका है. किसी पार्टी में राष्ट्रीय अध्यक्ष से बड़ा पद कोई नहीं होता है.

उन्होंने इशारों ही इशारों में यह कह दिया कि बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में कुछ लोगों ने जान-बूझकर नीतीश कुमार को कमजोर करने की कोशिश की थी. जिन्हें पार्टी की पूरी जिम्मेदारी दी थी, उन्होंने कितनी ईमानदारी से इसका निर्वहन किया था? यह चुनाव परिणाम बताता है.

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि पार्टी का हेड होता है क्रेडिट और डिस्क्रेडिट उसको ही जाता है. 2020 के विधानसभा चुनाव में पार्टी का परफॉरमेंस बेहतर नहीं रहा. यहां बता दें कि जदयू के तरफ से छोटे से लेकर बडे़ नेता तक आरसीपी सिंह पर हमलावर हैं. सूत्रों की माने तो दल के वरिष्ठ नेता इस मौके की ताक में हैं कि आरसीपी सिंह कुछ ऐसा करें, जिससे पार्टी उन पर कार्रवाई कर सके.

वहीं, आरसीपी सिंह ने केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद अपने गांव में डेरा डाल दिया है और पूरी तरह चुप्पी साध ली है. अब इंतजार इस बात का है कि आरसीपी सिंह अपने ऊपर हो रहे हमले पर किस तरह पलटवार करते हैं.

टॅग्स :जेडीयूउपेंद्र कुशवाहानीतीश कुमारबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत