बिहार: शादी में रसगुल्ला ना मिलने पर गुस्साए बाराती, लड़की वालों को जमकर पीटा

By एस पी सिन्हा | Published: July 16, 2018 01:42 PM2018-07-16T13:42:39+5:302018-07-16T13:42:39+5:30

इस घटना के बाद लड़की पक्ष ने शादी की रस्म को रोक दिया। इस संबंध में पुलिस अभी किसी को नहीं पकड सकी है।

Bihar: grom lose temper after 'Rasgulla' finished in nalanda | बिहार: शादी में रसगुल्ला ना मिलने पर गुस्साए बाराती, लड़की वालों को जमकर पीटा

बिहार: शादी में रसगुल्ला ना मिलने पर गुस्साए बाराती, लड़की वालों को जमकर पीटा

पटना,16 जुलाई: शादी-विवाह के दौरान दहेज की मांग अथवा नाच-गान को लेकर तकरार होने की खबर तो आम बात है, लेकिन शादी-विवाह में रसगुल्ले की मांग को लेकर मारपीट हो जाये तो आश्चर्य की बात लगता है। लेकिन बिहार के नालंदा जिले के बिहार थाना अंतर्गत मणिराम अखाडा के पास रसगुल्ला(मिठाई) नहीं मिलने से नाराज बारातियों ने लड़की वालों की जमकर पिटाई कर दी।  शादी का मंडप रणक्षेत्र बन गया। लड़की वालों ने बताया है कि बारात शेखपुरा जिले के मडपसौना गांव से आई थी। समधी मिलन के बाद बारातियों को खाना खिलाया जा रहा था।  

ये भी पढ़ें: किरण बेदी ने ट्वीट कर दी फ्रांस के फुटबॉल टीम को बधाई, सोशल मीडिया पर हुई ट्रोल

बारातियों को खाना परोसने के दौरान कुछ युवक बार-बार रसगुल्ले की मांग कर रहे थे। कई बार रसगुल्ला देने के बावजूद वे लोग नहीं माने तो लडकी पक्ष के लोगों ने उन्हें और रसगुल्ला देने से इनकार कर दिया।  इतनी सी बात पर दोनों पक्षों के बीच नोकझोंक शुरू हो गई। जिसके बाद वे लोग चले गए।  लेकिन कुछ ही देर बाद करीब 2 दर्जन युवक लाठी-डंडे और रॉड लेकर शादी समारोह में पहुंचे और जो भी मिला उसे दौडा-दौडा कर पीटा। बदमाशों ने महिलाओं और बच्चों को भी नहीं बख्शा।  इस घटना में लडकी के पिता, भाई, मां, बहनोई सहित करीब एक दर्जन से अधिक लोगों को गंभीर रूप से घायल हो गये।  इस घटना में लगभग एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।  सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।  

ये भी पढ़ें: बेंगलुरु: IPS का महिला के साथ 'इंटीमेट वीडियो' हुआ वायरल, महिला ने कहा- पति ने बनवाया फेक वीडियो

जिनमें से तीन को गंभीर हालत में पटना रेफर कर दिया गया है।  इसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।  लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार हो गये।  वहीं, इस घटना के बाद लड़की पक्ष ने शादी की रस्म को रोक दिया।  इस संबंध में पुलिस अभी किसी को नहीं पकड सकी है।  एसपी नालंदा सुधीर कुमार पोरिका ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करते हुए दोषियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।  अभी स्थिती तनावपूर्ण लेकिन नियत्रण में है। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

Web Title: Bihar: grom lose temper after 'Rasgulla' finished in nalanda

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Biharबिहार