बिहारः विदेशों में युवतियां अपने पुरुष मित्र कभी भी बदल लेती हैं, भाजपा महासचिव विजयवर्गीय ने सीएम नीतीश का उड़ाया मजाक

By भाषा | Published: August 18, 2022 08:57 PM2022-08-18T20:57:08+5:302022-08-18T20:59:21+5:30

नीतीश कुमार ने भाजपा से नाता तोड़ते हुए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के मुख्यमंत्री के तौर पर हाल ही में इस्तीफा दे दिया था।

Bihar Girls in foreign countries change their male friends anytime BJP general secretary Kailash Vijayvargiya mocks CM Nitish kumar | बिहारः विदेशों में युवतियां अपने पुरुष मित्र कभी भी बदल लेती हैं, भाजपा महासचिव विजयवर्गीय ने सीएम नीतीश का उड़ाया मजाक

मुझसे वह विदेशी व्यक्ति बोले कि बिहार के मुख्यमंत्री (नीतीश कुमार) की भी ऐसी ही स्थिति है कि वह कब किससे हाथ मिला लें और कब किसका हाथ छोड़ दें।

Highlightsजिस दिन बिहार की सरकार बदली, मैं विदेश में था। नयी सरकार बनाते हुए एक बार फिर बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी।विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री चौहान के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा।

इंदौरः जनता दल (यूनाइटेड) के प्रमुख नीतीश कुमार द्वारा बिहार में सहयोगी भाजपा से नाता तोड़कर अन्य दलों के समर्थन से नयी सरकार बनाने पर भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने बृहस्पतिवार को तंज किया। उन्होंने विदेश में रहने वाले अपने एक परिचित के हवाले से कहा कि यह सियासी घटनाक्रम वैसा है, जैसे विदेशों में युवतियां अपने पुरुष मित्र कभी भी बदल लेती हैं।

विजयवर्गीय ने इंदौर में कहा,"जिस दिन बिहार की सरकार बदली, मैं विदेश में था। इस मामले में विदेश के एक व्यक्ति ने मुझसे कहा कि ऐसा तो उनके यहां (विदेश में) होता है कि लड़कियां कभी भी बॉयफ्रेंड बदल लेती हैं।" भाजपा महासचिव ने अपनी इस बात पर ठहाका लगाते हुए आगे कहा,"मुझसे वह विदेशी व्यक्ति बोले कि बिहार के मुख्यमंत्री (नीतीश कुमार) की भी ऐसी ही स्थिति है कि वह कब किससे हाथ मिला लें और कब किसका हाथ छोड़ दें।"

गौरतलब है कि नीतीश कुमार ने भाजपा से नाता तोड़ते हुए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के मुख्यमंत्री के तौर पर हाल ही में इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने इसके बाद सात दलों के महागठबंधन के विधायकों के समर्थन से नयी सरकार बनाते हुए एक बार फिर बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी।

भाजपा की सर्वोच्च नीति निर्धारक इकाई संसदीय बोर्ड से मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को हटाए जाने पर विजयवर्गीय ने कहा कि चौहान काफी लंबे समय तक संसदीय बोर्ड में रह चुके हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी में परिवर्तन की प्रक्रिया लगातार चलती रहती है और संसदीय बोर्ड में बदलाव को भी राजनीतिक दृष्टि से नहीं देखा जाना चाहिए।

उन्होंने एक सवाल पर कहा कि भाजपा द्वारा मध्यप्रदेश में अगले साल होने वाला विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री चौहान के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा। विजयवर्गीय ने इन खबरों को खारिज किया कि उन्हें केंद्रीय भाजपा संगठन में पश्चिम बंगाल के प्रभारी महासचिव के दायित्व से मुक्त कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि वह भाजपा संगठन में अब भी पश्चिम बंगाल के प्रभारी हैं।

Web Title: Bihar Girls in foreign countries change their male friends anytime BJP general secretary Kailash Vijayvargiya mocks CM Nitish kumar

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे