लाइव न्यूज़ :

Bihar Floor Test: तेजस्वी यादव के घर देर रात पहुंची पुलिस, 'अगवा' राजद विधायक की कर रही थी तलाश

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 12, 2024 08:08 IST

बिहार पुलिस विधानसभा में भाजपा-जदयू के नेतृत्व में चल रही मौजूदा नीतीश सरकार के शक्ति परीक्षण से कुछ घंटे पहले रविवार देर रात पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव के आवास पर पहुंची।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार पुलिस रविवार देर रात पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव के आवास पर पहुंचीपुलिस तेजस्वी के आवास पर 'अगवा' राजद विधायक चेतन आनंद की तलाश कर रही थीराजद ने कहा कि फ्लोर टेस्ट से पहले डरे नीतीश पुलिस भेजकर राजद विधायकों को डरा रहे हैं

पटना: बिहार में नीतीश कुमार की नई बनी एनडीए सरकार का आज विधानसभा में बहुमत परीक्षण होना है। इस बीच बीती रात राजधानी पटना में काफी ज्यादा सियासी गहमागहमी रही। जानकारी के अनुसार बिहार पुलिस विधानसभा में भाजपा-जदयू के नेतृत्व में चल रही मौजूदा नीतीश सरकार के शक्ति परीक्षण से कुछ घंटे पहले रविवार देर रात पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव के आवास पर पहुंची।

समाचार वेबसाइट इंडिया टुडे के अनुसार पुलिस एक राजद विधायक के कथित अपहरण की सूचना पर मामले की जांच के लिए तेजस्वी यादव के आवास पर पहुंची थी, जिसे लेकर राजद नेता के आवास पर मौजूद उनके समर्थकों ने भारी विरोध प्रदर्शन किया और बिहार पुलिस के साथ-साथ नीतीश कुमार के उपर तानाशाही का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की।

वहीं मामले में बिहार पुलिस की ओ से कहा गया कि उनके पास में राजद विधायक चेतन आनंद को शिकायत दर्ज कराई गई है, जिसमें दावा किया गया है कि उन्हें 'अगवा' करके तेजस्वी यादव के आवास पर जबरन रखा गया है।

जब पुलिस मामले की जांच करने पूर्व उपमुख्यमंत्री के घर पहुंची, तो वहां पर मिले राजद विधायक चेतन आनंद ने पुलिस से कहा कि वो अपनी इच्छा से तेजस्वी यादव के आवास पर हैं, हालांकि बाद में वह तेजस्वी यादव के आवास से निकलकर अपने घर चले गये।

लेकिन मौके पर मौजूद तेजस्वी समर्थक ने मौके पर पूरे इलाके को पुलिसिया किला बनाने का आरोप नीतीश सरकार पर लगाने लगे और बेहद नाराजगी में राजद नेता के आवास के बाहर जमकर नारेबाजी की।

मामले में पुलिस का कहना है कि चेतन आनंद के छोटे भाई ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि फ्लोर टेस्ट से पहले तेजस्वी यादव ने उनके भाई को नजरबंद कर लिया गया है। चेतन आनंद पूर्व सांसद और गैंगस्टर-राजनेता आनंद मोहन के बेटे हैं।

राजद की ओर से इस पूरे घटनाक्रम पर कहा गया है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने फ्लोर टेस्ट में अपनी हार के डर से तेजस्वी यादव के आवास पर पुलिस भेजा। पार्टी ने आरोप लगाया कि पुलिस तेजस्वी यादव के आवास में जबरन घुसने का प्रयास कर रही थी और आवास के अंदर मौजूद राजद विधायकों के साथ अप्रिय घटना करना चाहते हैं। 

टॅग्स :Bihar Policeनीतीश कुमारआरजेडीRJDजेडीयूJDU
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे