बिहार: विवाहेत्तर संबंधों से आरोप में खंभे से बांधकर महिला की पिटाई, पति और ससुर समेत पांच लोग गिरफ्तार

By विशाल कुमार | Published: May 1, 2022 12:33 PM2022-05-01T12:33:40+5:302022-05-01T12:36:23+5:30

अधिकारियों ने कहा कि उनके पति दीपक राम ने शुक्रवार को पुलिस से संपर्क किया था और उनसे मामले में हस्तक्षेप करने को कहा था। जिसके बाद, दंपति, जिनके तीन बच्चे हैं, को पुलिस स्टेशन बुलाया गया।

bihar extramarital-affair-woman-tied-to-pole-beaten-up five arrested including husband | बिहार: विवाहेत्तर संबंधों से आरोप में खंभे से बांधकर महिला की पिटाई, पति और ससुर समेत पांच लोग गिरफ्तार

बिहार: विवाहेत्तर संबंधों से आरोप में खंभे से बांधकर महिला की पिटाई, पति और ससुर समेत पांच लोग गिरफ्तार

Highlightsबिहार के रोहतास जिला स्थित सिंहपुर गांव का मामला। पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और महिला को बचाया। महिला के पति और ससुर समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

बिलासपुर:बिहार के रोहतास जिले में पति द्वारा पत्नी पर विवाहेत्तर संबंधों का आरोप लगाए जाने के बाद एक महिला को बिजली के खंभे से बांधकर उसकी पिटाई की गई। पुलिस ने रविवार को इसकी जानकारी दी।

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारियों ने कहा कि उनके पति दीपक राम ने शुक्रवार को पुलिस से संपर्क किया था और उनसे मामले में हस्तक्षेप करने को कहा था। जिसके बाद तीन बच्चों वाली दंपति को पुलिस स्टेशन बुलाया गया था।

अधिकारियों ने कहा कि स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) ने पुलिस स्टेशन में दंपति की काउंसलिंग की। हालांकि, अपने गांव सिंहपुर पहुंचकर दीपक राम, उसके पिता शिवपूजन राम और परिवार के अन्य तीन सदस्यों ने महिला को अपने घर के बाहर बिजली के खंभे से बांध दिया और उसकी पिटाई कर दी।

रोहतास के पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने कहा कि पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और महिला को बचाया। भारती ने कहा कि घटना के सिलसिले में महिला के पति और ससुर समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

Web Title: bihar extramarital-affair-woman-tied-to-pole-beaten-up five arrested including husband

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे