बिहार: ठेकेदार का बिल पास करने के लिए सरकारी अधिकारी ने मांगा 48 हजार, हुआ रंगे हाथ गिरफ्तार

By एस पी सिन्हा | Published: January 18, 2022 05:26 PM2022-01-18T17:26:05+5:302022-01-18T17:34:42+5:30

बरबीघा में पदस्थापित कार्यपालक पदाधिकारी विजय कुमार को ठेकेदार शम्भू प्रसाद से बिल पास करने के एवज में रिश्ते लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया है, जिसके बाद छापेमारी दल ने उन्‍हें आज सुबह ही गिरफ्तार कर लिया।

Bihar: Executive officer caught red handed while taking bribe in Sheikhpura district will now appear in court | बिहार: ठेकेदार का बिल पास करने के लिए सरकारी अधिकारी ने मांगा 48 हजार, हुआ रंगे हाथ गिरफ्तार

बिहार: ठेकेदार का बिल पास करने के लिए सरकारी अधिकारी ने मांगा 48 हजार, हुआ रंगे हाथ गिरफ्तार

Highlightsठेकेदार शम्भू प्रसाद से बिल पास करने के एवज में बरबीघा में पदस्थापित कार्यपालक पदाधिकारी विजय कुमार ने रिश्वत मांगी थी। छापेमारी दल ने उन्‍हें आज सुबह ही गिरफ्तार कर लिया।

पटना: बिहार में भ्रष्‍ट अधिकारियों के खिलाफ शिकंजा कसता जा रहा है। इसी कड़ी में निगरानी ब्यूरो ने कार्रवाई करते हुए शेखपुरा जिले के बरबीघा नगर परिषद में पदस्थापित कार्यपालक पदाधिकारी विजय कुमार को 48 हजार रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों धर दबोचा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ठेकेदार शम्भू प्रसाद से बिल पास करने के एवज में बरबीघा में पदस्थापित कार्यपालक पदाधिकारी विजय कुमार ने रिश्वत मांगी थी। इसकी जानकारी मिलने पर छापेमारी दल ने उन्‍हें आज सुबह ही गिरफ्तार कर लिया। निगरानी के अधिकारी उनसे पूछताछ कर रहे हैं। बताया जा रहा है की ठेकेदार शम्भू प्रसाद ने निगरानी विभाग को शिकायत की थी कि कार्यपालक पदाधिकारी विजय कुमार पूर्व के बकाया बिल पास करने के एवज में 48 हजार रुपये की मांग कर रहे हैं। 

निगरानी की प्राथमिक जांच में यह शिकायत सही पाई गई। इसके बाद रिश्‍वत देने के लिए दिन और समय तय किया गया। कार्यपालक पदाधिकारी को रिश्‍वत लेते ही निगरानी के अधिकारियों ने धर दबोचा। अब कार्यपालक पदाधिकारी विजय कुमार को विशेष निगरानी कोर्ट में पेश किया जाएगा। विजय कुमार नालंदा जिले के सरमेरा थाना क्षेत्र के काजीचक गांव निवासी हैं। वह बिहार प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारी हैं।

Web Title: Bihar: Executive officer caught red handed while taking bribe in Sheikhpura district will now appear in court

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे