दिनारा विधानसभा: भाजपा के बागी राजेंद्र सिंह लोजपा के टिकट पर जदयू को दे सकते हैं पटकनी, चार हजार वोटों से चल रहे हैं आगे

By सतीश कुमार सिंह | Published: November 10, 2020 04:13 PM2020-11-10T16:13:40+5:302020-11-10T16:14:43+5:30

दिनारा से जदयू ने नीतीश कुमार सरकार में मंत्री जय कुमार सिंह को टिकट दिया था। मौजूदा विधायक जदयू के जय कुमार सिंह ने राजेंद्र सिंह को 2015 में मात दी थी। 

Bihar Elections 2020 result Dinara Legislative BJP rebel Rajendra Singh JDU LJP ahead four thousand votes | दिनारा विधानसभा: भाजपा के बागी राजेंद्र सिंह लोजपा के टिकट पर जदयू को दे सकते हैं पटकनी, चार हजार वोटों से चल रहे हैं आगे

पहले चरण के अंतर्गत हुए चुनाव में 56.35% मतदान हुआ था।  (file photo)

Highlightsपहले चरण के अंतर्गत हुए चुनाव में 56.35% मतदान हुआ था। बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में रोहतास जिले की दिनारा विधानसभा सीट पर गिनती चल रही है। लोजपा के राजेन्द्र सिंह पिछड़ने के बाद एक बार फिर से बढ़त बनाए हुए हैं। 

पटनाः चुनाव आयोग ने बताया कि बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना में सामान्य से अधिक समय लगेगा और यह देर रात तक चलेगी, क्योंकि इस बार 63 प्रतिशत अधिक ईवीएम का इस्तेमाल किया गया है।

इस बीच खबर है कि दिनारा विधानसभा सीट पर भाजपा के बागी और लोजपा प्रत्याशी राजेंद्र सिंह 4000 वोटों से आगे चल रहे हैं। 36002 पाकर पहले नबंर पर है और राजद के विजय कुमार मंडल 32150 वोट के साथ दूसरे नंबर पर हैं। जदयू विधायक और कैबिनेट मंत्री जय कुमार सिंह तीसरे नंबर पर चल रहे हैं। अभी तक 17274 वोट मिले है। 

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में रोहतास जिले की दिनारा विधानसभा सीट पर गिनती चल रही है। लोजपा के राजेन्द्र सिंह पिछड़ने के बाद एक बार फिर से बढ़त बनाए हुए हैं।  इस सीट में पहले चरण के अंतर्गत हुए चुनाव में 56.35% मतदान हुआ था। 

दिनारा विधानसभा सीट पर लोजपा के राजेंद्र सिंह को उतारा था, जिससे यहां पर उनका मुकाबला जदयू और राजद से है। जदयू से जय कुमार सिंह और राजद से विजय मंडल मैदान में हैं। इसके अलावा रालोसपा के राजेश सिंह और जाप के अरुण कुमार सिंह भी इस सीट पर अपनी दावेदारी सबित कर रहे हैं। इस सीट के मौजूदा विधायक जदयू के जय कुमार सिंह हैं।

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना सुबह से जारी है। चुनाव आयोग के अधिकारियों ने राष्ट्रीय राजधानी में पत्रकारों को बताया कि तीन चरणों में हुए चुनाव में करीब 4.16 करोड़ मत पड़े थे, जिनमें से अपराह्न डेढ़ बजे तक एक करोड़ से अधिक मतों की गिनती हो गई थी। बिहार में कुल करीब 7.3 करोड़ मतदाताओं में से 57.09 प्रतिशत लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया।

Web Title: Bihar Elections 2020 result Dinara Legislative BJP rebel Rajendra Singh JDU LJP ahead four thousand votes

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे