लाइव न्यूज़ :

बिहार चुनाव: अभी पलट सकता है पासा, 28 सीट पर 500 से भी कम वोटों की बढ़त, 54 सीटों पर एक हजार का अंतर

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 10, 2020 13:28 IST

भारत निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, मतगणना के रुझानों में भाजपा 72 सीटों पर आगे चल रही है जबकि सहयोगी जदयू 46 सीट और वीआईपी पार्टी 7 सीटों पर बढ़त बनाये हुए है।

Open in App
ठळक मुद्देबहुजन समाज पार्टी एक सीट पर आगे चल रही है, वहीं असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम तीन सीट पर आगे चल रही है।तेज प्रताप यादव हसनपुर सीट पर अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी जदयू के राजकुमार राय से 3,183 मतों से आगे चल रहे हैं। जस्वी यादव राघोपुर से अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी से 2,333 मतों से आगे बने हुए हैं।

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को चल रही मतगणना के अब तक प्राप्त रुझानों के अनुसार 243 सीटों में से राजग 126 सीटों पर आगे चल रहा है जबकि विपक्षी महागठबंधन 107 सीटों पर बढ़त बनाये हुए है।

दोपहर 1 बजे तक करीब 100 सीटों वोट मार्जिन 2000 वोटों से कम है। वहीं 55 सीट पर वोट का अंतर 1000 से कम और 30 सीट पर 500 वोट का अंतर हैं। यानी पलड़ा कभी भी पलट सकता है। जाहिर है कि ये सीटें कभी भी रुझान बदल सकती हैं.

भारत निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, मतगणना के रुझानों में भाजपा 72 सीटों पर आगे चल रही है जबकि सहयोगी जदयू 46 सीट और वीआईपी पार्टी 7 सीटों पर बढ़त बनाये हुए है। महागठबंधन से राजद 62 सीटों पर आगे चल रही है जबकि कांग्रेस 21 सीटों पर, भाकपा-माले 13 सीट, भाकपा 3 और माकपा 2 सीटों पर आगे चल रही है। चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी 5 सीटों पर आगे चल रही है। आयोग के अनुसार बहुजन समाज पार्टी एक सीट पर आगे चल रही है, वहीं असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम तीन सीट पर आगे चल रही है।

निर्दलीय 7 सीटों पर आगे चल रहे हैं। राजद नेता तेज प्रताप यादव हसनपुर सीट पर अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी जदयू के राजकुमार राय से 3,183 मतों से आगे चल रहे हैं। वहीं उनके छोटे भाई तेजस्वी यादव राघोपुर से अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी से 2,333 मतों से आगे बने हुए हैं।

भाजपा की श्रेयसी सिंह अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी से 2,333 मतों से आगे चल रही हैं। भाजपा के नीतीश मिश्रा 6,200 मतों से आगे चल रहे हैं जबकि परसा सीट से जदयू के चंद्रिका राय 1,144 मतों से पीछे चल रहे हैं। बांकीपुर से भाजपा के नितिन नवीन कांग्रेस के लव सिन्हा से 3,126 मतों से आगे चल रहे हैं जबकि दरभंगा से भाजपा के संजय सरावगी 8,301 मतों से आगे चल रहे हैं। धमदाहा से जदयू की लेसी सिंह 1,916 मतों से आगे चल रही हैं। मोकामा से अनंत सिंह 6,365 मतों से आगे चल रहे हैं।

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसजेडीयूआरजेडीतेजस्वी यादवनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां