बिहार में आप लोग निवेश करें और युवाओं को नौकरी दीजिए, उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने उद्योगपतियों से कहा

By एस पी सिन्हा | Published: September 7, 2022 06:46 PM2022-09-07T18:46:17+5:302022-09-07T19:32:40+5:30

बिहार अपराध के मामले में देश में 21वें नंबर पर है। तेजस्वी यादव ने कहा कि सुरक्षित जगह हैं। निवेश के लिए यहां जमीन भी उपलब्ध है।

Bihar Deputy CM Tejashwi Yadav told industrialists people should invest and give jobs youth patna crime | बिहार में आप लोग निवेश करें और युवाओं को नौकरी दीजिए, उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने उद्योगपतियों से कहा

उद्योगपतियों से कहा कि अपराध को लेकर बिहार में परशेप्शन बनाया जा रहा है।

Highlightsमिथिलांचल का मखाना सभी जगह जाता है।अमेरिका में विशेष डिमांड है, लेकिन बिहार को क्या मिलता है?उद्योगपतियों से कहा कि अपराध को लेकर बिहार में परशेप्शन बनाया जा रहा है।

पटनाः बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव आज पटना में उद्योगपतियों से कहा आप लोग निवेश करें। जमीन उपलब्ध है। खबरों की हेडलाइन पर नहीं जाएं। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ा मुश्किल काम है नौकरी देना। बिहार में आना चाहिए वो आ नहीं रहा, सिर्फ जा रहा है।

मिथिलांचल का मखाना सभी जगह जाता है। अमेरिका में विशेष डिमांड है, लेकिन बिहार को क्या मिलता है? ऐसा नहीं चलेगा। हम तो खुद नौजवान हैं और हम समझ सकते हैं कि नौजवानों को नौकरी की कितनी जरूरत है। इस दौरान उन्होंने उद्योगपतियों से कहा कि अपराध को लेकर बिहार में परशेप्शन बनाया जा रहा है।

वास्तव में बिहार अपराध के मामले में देश में 21वें नंबर पर है। तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार वास्तव में सुरक्षित जगह हैं। यहां निवेश के लिए यहां जमीन भी उपलब्ध है। उन्होंने उद्योगपतियों से कहा कि बिहार में निवेश होने से राज्य में आर्थिक विकास के साथ ही युवाओं को नौकरी भी मिलेगी।

तेजस्वी ने कहा कि सरकार ने मन बना लिया है कि बिहार में युवाओं को बड़े स्तर पर रोजगार और नौकरी देंगे। इसके लिए उद्योगपति इसमें मदद करें और बिहार में निवेश करें। साथ ही एक बार फिर ऐलान किया कि बिहार सरकार नौकरी और रोजगार देने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि बिहार तीसरा सबसे बड़ा कंज्यूमर राज्य है। आप जो भी यहां बनाएंगे आपकी यहीं खरीदारी हो जाएगी। कौन सरकार चाहेगी कि उसके राज्य में निवेश नहीं हो? लेकिन एक माहौल बनाया जा रहा है कि बिहार का माहौल ठीक नहीं है।

तेजस्वी यादव ने बीना नाम लिए भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जो ये परशेप्शन बना रहे हैं, लोगों में उनकी परशेप्शन क्या है किसी से छूपा नहीं है। उन्होंने कहा कि पहले की सरकार का स्टैंड नहीं था। अभी की सरकार का स्टैंड है। पहले 125 विधायक की सरकार थी, अभी 164 विधायक की सरकार है तो हम लोग मजबूत हैं।

Web Title: Bihar Deputy CM Tejashwi Yadav told industrialists people should invest and give jobs youth patna crime

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे