बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने फारूक अब्दुल्ला को बताया राजनीति का एक बड़ा अभिशाप, कहा- कश्मीर की समस्याओं के जिम्मेदार

By एस पी सिन्हा | Published: December 10, 2024 06:06 PM2024-12-10T18:06:15+5:302024-12-10T18:06:27+5:30

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि फारूक अब्दुल्ला जैसे नेता ही कश्मीर की वर्तमान दुर्दशा के सबसे बड़े कारण हैं और यह राजनीति का एक बड़ा अभिशाप है।

Bihar Deputy Chief Minister Vijay Kumar Sinha called Farooq Abdullah a big curse of politics, said- he is responsible for the problems of Kashmir | बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने फारूक अब्दुल्ला को बताया राजनीति का एक बड़ा अभिशाप, कहा- कश्मीर की समस्याओं के जिम्मेदार

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने फारूक अब्दुल्ला को बताया राजनीति का एक बड़ा अभिशाप, कहा- कश्मीर की समस्याओं के जिम्मेदार

पटना: जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला पर बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने जुबानी हमला बोला है। उन्होंने कहा कि फारूक अब्दुल्ला जैसे नेता ही कश्मीर की वर्तमान दुर्दशा के सबसे बड़े कारण हैं और यह राजनीति का एक बड़ा अभिशाप है। फारूक अब्दुल्ला जैसे लोग कश्मीर की समस्याओं के जिम्मेदार हैं। ये भारत के हितैषी नहीं, बल्कि आतंकवादियों के संरक्षक माने जाते हैं। 

विजय सिन्हा ने कहा कि जब बिहार और उत्तर प्रदेश में कोई घटना होती है तो ये लोग छाती पीटते हैं। लेकिन जब बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ अत्याचार होता है तो इनकी जुबान नहीं खुलती। ये लोग मानव नहीं बल्कि मानव के वेश में जानवर की मानसिकता रखते हैं। 

नेता विपक्ष तेजस्वी यादव द्वारा इंडी गठबंधन को लेकर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन एक स्वार्थ का गठबंधन है। इसमें हर सदस्य का एक अलग छुपा हुआ एजेंडा है। यह लोग यहां सेवा के लिए नहीं बल्कि, सत्ता में हिस्सेदारी के लिए एकत्रित हुए हैं। जो लोग तुष्टिकरण की राजनीति करके सत्ता में आने की कोशिश करेंगे, उन्हें देश के लोग कभी स्वीकार नहीं करेंगे। 

विजय सिन्हा ने आरोप लगाया कि तेजस्वी यादव और उनके गठबंधन के साथी केवल अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं को साधने के लिए एक साथ आए हैं। उन्होंने कहा कि यह गठबंधन देश की जनता को धोखा देने के लिए गठित किया गया है और यह केवल सत्ता की लालसा के चलते अस्तित्व में आया है।

Web Title: Bihar Deputy Chief Minister Vijay Kumar Sinha called Farooq Abdullah a big curse of politics, said- he is responsible for the problems of Kashmir

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे