बिहार में कोरोना का कहर फिर जारी, पटना में सभी स्कूल 8 जनवरी तक बंद, 352 नए केस 

By एस पी सिन्हा | Published: January 2, 2022 08:32 PM2022-01-02T20:32:50+5:302022-01-02T20:33:51+5:30

जम्मू कश्मीर में रविवार को कोविड-19 के 165 नये मामले सामने आने के साथ ही इस केंद्रशासित प्रदेश में संक्रमितों का आंकड़ा 3,41,624 पर पहुंच गया। वहीं, पिछले 24 घंटे में बीममारी से किसी मरीज की जान नहीं गयी है।

bihar covid case 352 Patna DM announced government and private schools class 8 closed till January 8 severe cold wave  | बिहार में कोरोना का कहर फिर जारी, पटना में सभी स्कूल 8 जनवरी तक बंद, 352 नए केस 

निजी एवं सरकारी विद्यालयों में आठवीं कक्षा तक, आठ जनवरी तक पठन-पाठन गतिविधियां स्थगित रहेंगी।

Highlightsजम्मू संभाग से 66 तथा कश्मीर संभाग से 99 नये मामले सामने आये।सबसे अधिक 41 नये मामले श्रीनगर जिले से आये हैं।जम्मू जिले में 31 और लोग इस वायरस से संक्रमित हुए हैं।

पटनाः बिहार में कोरोना का कहर फिर से  जारी है। रविवार को एक साथ 352 नए मरीज मिले हैं, राज्य में संक्रमितों की संख्या 7,27,530 हो गई है। पटना 142 केस पाए गए। शीतलहर के प्रकोप और कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के कारण बिहार की राजधानी पटना में विद्यालयों को हफ्ते भर के लिए बंद रखने का आदेश रविवार को जारी किया गया।

पटना के जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह ने 15 वर्ष और इससे अधिक उम्र के किशोरों के लिए टीकाकरण अभियान शुरू होने से एक दिन पहले यह आदेश जारी किया। आदेश के दायरे से नौवीं और इससे उपर की कक्षाओं को बाहर रखा गया है। सिंह ने आदेश में कहा कि सभी निजी एवं सरकारी विद्यालयों में आठवीं कक्षा तक, आठ जनवरी तक पठन-पाठन गतिविधियां स्थगित रहेंगी।

पटना जिले में राज्य के अन्य जिलों की तरह शीत लहर का प्रकोप जारी है। वहीं, शहर में पिछले हफ्ते कोविड-19 के ओमीक्रोन स्वरूप का राज्य में पहला मामला सामने आया था। जिलाधिकारी ने 790 निजी और सरकारी उच्च विद्यालयों के नौवीं से 12वीं कक्षाओं के छात्रों का टीकाकरण शुरू करने के लिए शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ एक बैठक भी की। 

Web Title: bihar covid case 352 Patna DM announced government and private schools class 8 closed till January 8 severe cold wave 

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे