लाइव न्यूज़ :

बिहार में एक और कोरोना संक्रमित की मौत, अब तक 12 की गई जान, राज्य में तेजी से बढ़ रहा मामला

By एस पी सिन्हा | Updated: May 23, 2020 21:10 IST

राज्य के विभिन्न जिलों से कुल 82 नए मरीज सामने आये हैं. इसके साथ ही बिहार में आंकड़ा बढ़कर 2345 हो गया है. 

Open in App
ठळक मुद्देपटना, वैशाली और खगड़िया के रहने वाले दो-दो मरीजों की मौत हुई है. इसके आलावा मुंगेर, मोतिहारी, सीतामढ़ी, सासाराम, बेगूसराय और सारण (छपरा) के रहने वाले एक-एक व्यक्तियों की मौत हुई है.

बिहार में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है. कोरोना आज सूबे में 12वीं मौत हो गई. पटना पीएमसीएच में इस मरीज को इलाज  लिए आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया था. पीएमसीएच प्रबंधन की ओर से इस मौत की पुष्टि की गई है. इसके साथ ही बिहार में मौत का आंकड़ा 12 हो गया है. मिली जानकारी के मुताबिक मृतक व्यक्ति की पहचान सारण जिले के मढ़ौरा रहने वाले 48 वर्षीय शख्स के रूप में की गई है.

बताया जा रहा है यह व्यक्ति पहले से बीमार था. इसे इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया था. पीएमसीएच के सीएस ने बताया कि इस व्यक्ति की मौत पहले ही हो गई थी. उसके सैंपल को जांच के लिए भेजा गया था. जिसकी रिपोर्ट आज कोरोना पॉजिटिव मिली है. 

इस तरह पटना, वैशाली और खगड़िया के रहने वाले दो-दो मरीजों की मौत हुई है. इसके आलावा मुंगेर, मोतिहारी, सीतामढ़ी, सासाराम, बेगूसराय और सारण (छपरा) के रहने वाले एक-एक व्यक्तियों की मौत हुई है. बिहार स्वास्थ्य विभाग की ओर से ताजा आंकड़ा जारी किया गया है. इस आकंड़े के मुताबिक राज्य के विभिन्न जिलों से कुल 82 नए मरीज सामने आये हैं. इसके साथ ही बिहार में आंकड़ा बढ़कर 2345 हो गया है. 

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा आंकड़े के मुताबिक पटना से 3, दरभंगा से 9, मधेपुरा से 19, रोहतास से 31, बक्सर एक, अरवल से 2, औरंगाबाद से एक, भागलपुर से एक, बांका से 6, मधुबनी से 4 और सुपौल जिले से 5 मामले सामने आये हैं.

टॅग्स :कोरोना वायरसबिहार में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं