लाइव न्यूज़ :

Bihar Coronavirus Update: बिहार में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 225 हुई, जानें किस जिले में कितने मरीज?

By भाषा | Updated: April 25, 2020 12:57 IST

भारत में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 24 हजार 506 है। जिसमें 775 लोगों की मौत हो चुकी है और 5063 लोग ठीक हो चुके हैं। 24, 506 में 18 668 एक्टिव मरीज हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के कुल 38 जिलों में से 20 जिलों में कोविड-19 के मामले सामने आए हैं। बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे अधिक मामले मुंगेर में सामने आए है, जहां 62 कोविड-19 के मरीज हैं

पटना: बिहार में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के दो नये मामले सामने आने के बाद राज्य में कोविड-19 से संक्रमित लोगों के मामले बढ़ कर 225 हो गए हैं । स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने शनिवार को बताया कि बक्सर जिला के नया भोजपुर में दो पुरुषों (35 एवं 67 वर्ष) में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। इन लोगों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाया जा रहा है। गौरतलब है कि कोरोना वायरस से संक्रमित मुंगेर जिला निवासी एक मरीज और वैशाली जिला निवासी एक मरीज की मौत हो गयी थी।

बिहार के कुल 38 जिलों में से 20 जिलों में कोविड-19 के मामले सामने आए हैं। बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे अधिक मामले मुंगेर में सामने आए है। मुंगेर में 62, नालंदा में 34, सिवान में 30, पटना में 26, बक्सर में 22, बेगुसराय में नौ, कैमूर में आठ, रोहतास में सात, गया एवं भागलपुर में पांच-पांच, गोपालगंज एवं नवादा में तीन—तीन, सारण, बांका एवं औरंगाबाद में दो-दो तथा लखीसराय, वैशाली, भोजपुर, पूर्वी चंपारण एवं मधेपुरा में एक-एक मामला सामने आया है।

ओमान से लौटे सिवान निवासी एक मरीज के संपर्क में आए 23 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है । वहीं कतर से लौटे मुंगेर निवासी एक मरीज के संपर्क में आए 11 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। इस व्यक्ति की 21 मार्च को मौत हो गयी थी। बिहार में अब तक 16,050 नमूनों की जांच की जा चुकी है और कोरोना वायरस से संक्रमित 45 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। भाषा अनवर सिम्मी सिम्मी

टॅग्स :कोरोना वायरसबिहार में कोरोनाकोरोना वायरस इंडियाकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां