लाइव न्यूज़ :

बिहार कांग्रेस के सोशल मीडिया पर साझा किया 4 आतंकियों की तस्वीर, गर्मायी सियासत 

By एस पी सिन्हा | Updated: May 13, 2025 16:23 IST

बड़ा सवाल किया गया कि जिन आतंकियों ने पहलगाम में हमला किया उनका क्या हुआ? बता दें कि जो तस्वीर शेयर की गई उसमें पहलगाम हमले में ही शामिल 4 आतंकियों की है।

Open in App
ठळक मुद्दे ‘ऑपरेशन सिंदूर अधूरा है, जब तक पहलगाम के दरिंदे जिंदा हैं। नीरज कुमार से इस पोस्ट पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला।कांग्रेस कभी अपने देश पर गर्व नहीं करती। लेकिन हमें अपनी सेना पर गर्व है।

पटनाः ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता को लेकर एक ओर जहां भारतीय सेना की जमकर तारीफ हो रही है तो दूसरी ओर बिहारकांग्रेस की ओर से शेयर किए गए एक पोस्ट के बाद सियासी बवाल मच गया है। दरअसल, बिहारकांग्रेस के सोशल मीडिया अकाउंट एक्स के जरिये शेयर किए गए एक पोस्ट में 4 आतंकियों की तस्वीर साझा की गई है। इसके साथ ही बड़ा सवाल किया गया कि जिन आतंकियों ने पहलगाम में हमला किया उनका क्या हुआ? बता दें कि जो तस्वीर शेयर की गई उसमें पहलगाम हमले में ही शामिल 4 आतंकियों की है।

उस तस्वीर को साझा करते हुए लिखा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर अधूरा है, जब तक पहलगाम के दरिंदे जिंदा हैं। इस पोस्ट के सामने आने के बाद सियासी उबाल आ गया है। इस पोस्ट को लेकर बिहार कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता राजेश राठौर ने की मानें तो, ऑपरेशन सिंदूर के तहत 9 आतंकी ठिकानों पर हमला तो किया गया लेकिन आज भी देश जानना चाहता है कि जो चार दरिंदे पहलगाम की घटना में थे उनका क्या हुआ? तो वहीं, इस पोस्ट को लेकर जदयू के प्रवक्ता नीरज कुमार से इस पोस्ट पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस कभी अपने देश पर गर्व नहीं करती। लेकिन हमें अपनी सेना पर गर्व है। उन्होंने कहा कि पीएम ने साफ कहा है कि भारत किसी के दबाव में आने वाला नहीं है, हम अपनी शर्तों पर काम करेंगे। नीरज कुमार ने एक वीडियो बयान पोस्ट करते हुए कहा कि पीएम मोदी को बधाई।

सेना की दृढ़ता, राजनीतिक दलों की एकता और जनसमर्थन का संकल्प, टेरर और टाक साथ नहीं, टेरर और ट्रेड साथ नहीं, पानी और खून साथ नहीं बह सकते! हम अपनी शर्तों पर बात करते हैं। जय हो हिंदुस्तान की पुरुषार्थ की!

टॅग्स :बिहारकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी