लाइव न्यूज़ :

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लिया पटना के ऐतिहासिक गोलघर का जायजा, गोलघर आम लोगों के लिए है अस्थायी रूप से बंद

By रुस्तम राणा | Updated: January 11, 2026 16:06 IST

भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री ने गोलघर परिसर पार्क, गोलघर के स्ट्रक्चर की स्थिति, लाइट एंड साउंड एवं लेजर शो आदि का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुये कहा कि गोलघर एक ऐतिहासिक धरोहर है, काफी संख्या में लोग इसे देखने आते हैं। 

Open in App

पटना:बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को पटना के ऐतिहासिक गोलघर का भ्रमण कर वर्तमान स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्श एवं राज्यसभा सांसद संजय झा भी मौजूद थे। नीतीश कुमार का यह दौरा ऐसे समय में हुआ है, जब गोलघर आम लोगों के लिए अस्थायी रूप से बंद है। 

संरक्षण कार्य और संरचना की मरम्मत के चलते पर्यटकों की एंट्री पर रोक लगी हुई है। भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री ने गोलघर परिसर पार्क, गोलघर के स्ट्रक्चर की स्थिति, लाइट एंड साउंड एवं लेजर शो आदि का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुये कहा कि गोलघर एक ऐतिहासिक धरोहर है, काफी संख्या में लोग इसे देखने आते हैं। 

उन्होंने कहा कि गोलघर परिसर के सौंदर्गीकरण एवं इसके रखरखाव को अच्छे ढंग से कराएं ताकि यह देखने में मनोरम लगे। वर्ष 2013 में यहाँ शुरू किए गए लाइट एंड साउंड तथा लेजर शो का नियमित रूप से संचालन हो, इससे लोगों को इतिहास के संबंध में जनकारी प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि गोलघर की ऐतिहासिक महत्ता से यहां आनेवाले लोग अवगत हो सकें, इसके लिए यहां डिस्प्ले बोर्ड भी लगाकर प्रदर्शित करायें। 

गोलघर वास्तु कला का एक अदभुत नमूना है इसलिए इसके स्ट्रक्चर के रखरखाव का विशेष रूप से ख्याल रखें ताकि इसे और बेहतर तरीके से संरक्षित किया जा सके। भ्रमण के दौरान जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद संजय कुमार झा, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ० चंद्रशेखर सिंह, जिलाधिकारी डॉ० त्यागराजन एस०एम० सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे। 

बता दें कि पटना का गोलघर शहर की ऐतिहासिक धरोहरों में प्रमुख स्थान रखता है। इसका निर्माण वर्ष 1786 में अंग्रेजी शासनकाल के दौरान किया गया था। तत्कालीन गवर्नर जनरल वॉरेन हेस्टिंग्स के निर्देश पर इसे अनाज भंडारण के उद्देश्य से बनवाया गया था, ताकि अकाल जैसी स्थिति से निपटा जा सके। इतिहासकारों के अनुसार 1770 के अकाल में बंगाल और बिहार क्षेत्र में लाखों लोगों की मौत हो गई थी। 

इसी त्रासदी के बाद गोलघर की परिकल्पना हुई। यह एक विशाल अनाज भंडार के रूप में बनाया गया था, जिसकी क्षमता लगभग 1.4 लाख टन अनाज रखने की थी। इसकी ऊंचाई करीब 29 मीटर है और आधार पर इसकी दीवारें करीब 3.6 मीटर मोटी हैं जो इसे बेहद मजबूत बनाती हैं। 

गोलघर की बनावट अपने आप में अनोखी है। इसमें कुल 145 घुमावदार सीढ़ियां हैं, जिन्हें इस तरह डिजाइन किया गया था कि मजदूर अनाज को ऊपर तक ले जा सकें और खाली होकर नीचे लौट सकें। हालांकि, इंजीनियरिंग डिजाइन में कुछ खामियों के कारण इसे कभी भी अनाज भंडारण के लिए पूरी तरह इस्तेमाल नहीं किया गया। इसके बावजूद यह संरचना आज भी मजबूती से खड़ी है। ऊपर से गंगा नदी और पटना शहर का मनोरम दृश्य दिखाई देता है जो पर्यटकों को आकर्षित करता है। 

गोलघर राजधानी पटना का प्रमुख पर्यटन स्थल बन चुका है। देश-विदेश से आने वाले सैलानी यहां की वास्तुकला और इतिहास को करीब से देखने पहुंचते हैं। राज्य सरकार भी इसे और विकसित करने के लिए समय-समय पर सौंदर्यीकरण और सुविधाओं के विस्तार की योजनाएं चला रही है। वर्ष 2002 से इसके संरक्षण और सुधार का काम चरणबद्ध तरीके से चल रहा है।

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, धीमी सांस और लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग