लाइव न्यूज़ :

बिहार उपचुनाव 2021: कुशेश्वरस्थान में जदयू ने पिछड़ने के बाद अब बनाई बढ़त, तारापुर में राजद आगे, जानें अपडेट

By विनीत कुमार | Updated: November 2, 2021 10:37 IST

Bihar by-election result 2021: तारापुर और कुशेश्वरस्थान दोनों ही सीटों पर 30 अक्टूबर को वोट डाले गए थे। ये दोनों सीट मेवालाल चौधरी और शशि भूषण हजारी के निधन से खाली हुए थे

Open in App
ठळक मुद्देकुशेश्वरस्थान में राजद ने शुरुआती चार राउंड में बढ़त बनाई हुई थी, पांचवें राउंड के बाद जदयू को बढ़ततारापुर में राजद की बढ़त बरकरार, कुछ घंटों में फाइनल नतीजे आने की उम्मीद।

पटना: तीन लोकसभा और 29 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के बाद मतों की गिनती आज जारी है। बिहार के मुंगेर के तारापुर और दरभंगा के कुशेश्वरस्थान विधानसभा सीटों के लिए हुए उपचुनाव के नतीजे भी आज आएंगे।

लालू के लंबे समय बाद चुनावी रैलियों में उतरने से यहां मुकाबला और भी दिलचस्प हो गया है। वहीं कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) में खींचतान और दोनों की ओर से अपने उम्मीदवार खड़े करने की वजह से ये उपचुनाव चर्चा में रहा है।

Bihar by-election result 2021: कौन आगे, कौन पीछे

तारापुर और कुशेश्वरस्थान दोनों ही सीटों पर दिलचस्प मुकाबला नजर आ रहा है। दोनों सीटों पर 30 अक्टूबर को मत डाले गए थे। ये दोनों सीट मेवालाल चौधरी और शशि भूषण हजारी के निधन से खाली हुए थे। तारापुर में 49 प्रतिशत जबकि कुशेश्वरस्थान में 50 फीसदी मतदान हुआ था।

दरअसल, कुशेश्वरस्थान में राजद ने शुरुआत के चार राउंड में बढ़त बनाई हुई थी लेकिन अब पांचवे राउंड की गिनती के बाद जदयू ने बढ़त बना ली है। पांचवे राउंड में जदयू प्रत्याशी अमन भूषण हजारी 426 मतों से आगे हैं। यहां आरजेडी के उम्मीदवार गणेश भारती और कांग्रेस के उम्मीदवार अतिरेक कुमार मैदान में हैं।

दूसरी ओर तारापुर में राजद उम्मीदवार अरुण कुमार तीन राउंड के बाद आगे चल रहे हैं। यहां से जदयू उम्मीदवार राजीव कुमार सिंह मैदान में हैं। कांग्रेस ने राजेश कुमार मिश्रा को चुनावी मैदान में उतारा था।

दूसरी ओर राजस्थान की धरियावद और वल्लभनगर विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए मतगणना में शुरुआती रूझान में दोनों सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवार अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वियों से आगे चल रहे हैं।

निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के अनुसार, वल्लभनगर में कांग्रेस की प्रीति सिंह शक्तावत अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी उदयलाल डांगी (राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी) से 1,269 वोटों से आगे चल रही हैं। वहीं, धरियावद में कांग्रेस उम्मीदवार नगराज मीणा अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी के खेत सिंह से 584 मतों से आगे चल रहे हैं।

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :बिहार समाचारतारापुरकुशेश्वरस्थानआरजेडीBJPकांग्रेसजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos