बिहार उपचुनावः नीतीश कुमार अपने दम पर 1000 वोट ही दिलवा पाएं, सांसद चिराग पासवान ने सीएम पर कसा तंज

By एस पी सिन्हा | Published: November 9, 2022 04:08 PM2022-11-09T16:08:01+5:302022-11-09T16:09:14+5:30

बिहारः चिराग पासवान ने कहा कि मोकामा में 2020 के विधानसभा चुनाव के दौरान अनंत सिंह को करीब 78 हजार वोट मिले थे। उपचुनाव में उनकी पत्नी नीलम देवी को 79 हजार के करीब वोट मिले।

Bihar by-election cm Nitish Kumar can get 1000 votes on his own MP Chirag Paswan taunts mokama and gopalganj by polls | बिहार उपचुनावः नीतीश कुमार अपने दम पर 1000 वोट ही दिलवा पाएं, सांसद चिराग पासवान ने सीएम पर कसा तंज

जातीय जनगणना को लेकर चिराग पासवान ने कहा कि नीतीश कुमार गए थे, प्रधानमंत्री से मिलने।

Highlightsआज की तारीख में कम से कम नीतीश कुमार कोई फैक्टर नहीं रहे हैं।बिहार के मुख्यमंत्री द्वारा आरक्षण की सीमा में बढ़ोतरी को लेकर चिराग ने कहा कि मुख्यमंत्री कहते क्या है और करते क्या है?जातीय जनगणना को लेकर चिराग पासवान ने कहा कि नीतीश कुमार गए थे, प्रधानमंत्री से मिलने।

पटनाः लोजपा(रामविलास) प्रमुख व सांसद चिराग पासवान ने बिहार उपचुनाव में आएं परिणाम को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा है कि मुझे नहीं पता भाजपा को कितना वोट आता नहीं आता, लेकिन नीतीश कुमार महागठबंधन के नेता यह बताएं कि क्या महागठबंधन को उतना वोट मिला है जितना मिलना चाहिए था?

उन्होंने कहा कि इस बार के चुनाव में नीतीश कुमार की पार्टी मात्र अपने दम पर 1000 वोट ही दिलवा पाएं हैं। ऐसे में यह दर्शाता है कि आज की तारीख में कम से कम नीतीश कुमार कोई फैक्टर नहीं रहे हैं। नीतीश कुमार पूरी तरह से अपना जनाधार खो चुके हैं। चिराग पासवान ने कहा कि मोकामा में 2020 के विधानसभा चुनाव के दौरान अनंत सिंह को करीब 78 हजार वोट मिले थे।

हाल ही में हुए उपचुनाव में उनकी पत्नी नीलम देवी को 79 हजार के करीब वोट मिले। यानी कि राजद के वोटों में एक हजार की ही बढ़ोतरी हुई। उन्होंने नीतीश कुमार से पूछा कि मोकामा में उनके वोट कहां गए, ये बताएं। आज की तारीख में नीतीश कुमार फैक्टर नहीं रहे हैं और मोकामा में राजद की विजय व्यक्तिगत तौर पर अनंत सिंह की जीत थी।

इस दौरान उन्होंने साफ कर दिया कि उनकी पार्टी लोजपा (रामविलास) कुढ़नी उपचुनाव में अपना उम्मीदवार नहीं उतारेगी। वह एनडीए प्रत्याशी के साथ हैं। भाजपा जिसे टिकट देगी लोजपा (रामविलास) उसका समर्थन करेगी। इसके आलावा जब चिराग से ईडब्ल्यूएस आरक्षण को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि ईडब्ल्यूएस को लेकर हम लोग शुरू से कह रहे थे कि ऐसे लोग जो सवर्ण समाज से आते हैं और आर्थिक रूप से सक्षम नहीं हैं तो उनको आरक्षण मिलना चाहिए।

इसको लेकर शुरू से ही हमारे नेता रामविलास पासवान और हमारी पार्टी ने इसका समर्थन किया है। हम लोग हमेशा संदेश जता रहे थे कि कहीं ना कहीं कोर्ट कचहरी के मामले में इस आरक्षण को उलझाया जाएगा। इस मामले को लेकर कल बिहार के मुख्यमंत्री द्वारा आरक्षण की सीमा में बढ़ोतरी को लेकर चिराग ने कहा कि मुख्यमंत्री कहते क्या है और करते क्या है?

उनकी कार्यशैली में हमेशा मतभेद देखने को मिला है। बिहार में आपकी सरकार है आपका राज है, इसलिए आपको जो करना है वो करें। वहीं, जातीय जनगणना को लेकर चिराग पासवान ने कहा कि नीतीश कुमार गए थे, प्रधानमंत्री से मिलने। लेकिन आप बिहार में तो करवाइए आपकी ही सरकार है। अगर आप इस विषय को इतना मानते हैं तो बिहार में करके दिखाइए पहले हम लोग समर्थन करेंगे। 

Web Title: Bihar by-election cm Nitish Kumar can get 1000 votes on his own MP Chirag Paswan taunts mokama and gopalganj by polls

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे