लाइव न्यूज़ :

बिहार की एक विधानसभा सीट पर हुए उप-चुनाव में एनडीए ने मारी बाजी

By भाषा | Updated: May 23, 2019 21:42 IST

Open in App

बिहार की डेहरी विधानसभा सीट पर हुए उप-चुनाव में भाजपा ने जीत दर्ज की है, जबकि नवादा विधानसभा सीट पर हुए उप-चुनाव में भाजपा की सहयोगी जदयू आगे चल रही है। डेहरी सीट पर पहले राजद का कब्जा था। भाजपा के सत्यनारायण सिंह को डेहरी में 72,097 वोट मिले जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं राजद उम्मीदवार मोहम्मद फिरोज हुसैन को महज 38,104 वोट मिले।

हुसैन के पिता मोहम्मद इलियास हुसैन ने 2015 के बिहार विधानसभा चुनाव में डेहरी सीट पर जीत दर्ज की थी। रांची की एक सीबीआई अदालत द्वारा भ्रष्टाचार के एक मामले में इलियास हुसैन को दोषी ठहराए जाने के कारण के कारण वह विधानसभा की सदस्यता के अयोग्य हो गए और इसके कारण खाली हुई डेहरी सीट पर उप-चुनाव कराना पड़ा।

बलात्कार के मामले में राजद उम्मीदवार राज वल्लभ यादव को दोषी ठहराए जाने के कारण खाली हुई नवादा सीट पर जदयू के उम्मीदवार कौशल यादव 5000 से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं। निर्दलीय उम्मीदवार श्रवण कुमार दूसरे और ‘हम’ नेता एवं महागठबंधन के उम्मीदवार धीरेंद्र कुमार सिन्हा तीसरे स्थान पर हैं।

टॅग्स :लोकसभा चुनावलोकसभा संसद बिलभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदीअमित शाहभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है