लाइव न्यूज़ :

भाजपा कार्यालय पर हंगामा कर रहे वार्ड सचिवों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, कई घायल, देखें वीडियो

By एस पी सिन्हा | Updated: December 27, 2021 16:24 IST

बिहार में पटना का मामला है. कई वार्ड सचिव घायल हो गये. जबकि करीब दस पुलिसकर्मी भी घायल हो गये. पुलिस ने पहले पानी की बौछार की.

Open in App
ठळक मुद्देहजारों की संख्या में प्रदर्शन कारियों पर पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा.मांगों को लेकर हजारों वार्ड सचिव भाजपा कार्यालय का घेराव करने पहुंचे थे. भाजपा कार्यालय के बाहर वार्ड सचिवों ने जमकर हंगामा मचाया और पथराव किया.

पटनाः बिहार के वार्ड सचिवों ने अपनी तीन सूत्री मांगों को लेकर आज राजधानी पटना में भाजपा कार्यालय का घेराव कर दिया. इस दौरान उनके द्वारा हंगामा किये जाने के कारण हजारों की संख्या में प्रदर्शन कारियों पर पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा.

दरअसल अपनी मांगों को लेकर हजारों वार्ड सचिव भाजपा कार्यालय का घेराव करने पहुंचे थे. भाजपा कार्यालय के बाहर वार्ड सचिवों ने जमकर हंगामा मचाया और पथराव किया. भाजपा कार्यालय में तालाबंदी कर दी. इस दौरान सड़क जाम कर दिया. पुलिस ने उन्‍हें हटाने का प्रयास किया तो प्रदर्शनकारियों से उनकी भिड़ंत हो गई.

इसके बाद गुस्‍साए वार्ड सचिवों ने पथराव कर दिया. स्थिति बिगड़ता देख पुलिस ने पहले पानी की बौछार की. इसके बाद आंसू गैस के गोले भी छोडे. इसके बाद भी प्रदर्शनकारी वार्ड सचिव पीछे नहीं हट रहे थे. वार्ड सचिवों द्वारा पथराव शुरू कर दिया गया. ऐसे में पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया. जिसके चलते कई वार्ड सचिव घायल हो गये. जबकि करीब दस पुलिसकर्मी भी घायल हो गये.

इस दौरान पूरा इलाका रणक्षेत्र में तब्‍दील हो गया था. इस दौरान प्रदर्शन में शामिल महिलाओं पर लाठी बरसाई गई. बता दें कि तीन सूत्रों मांग को लेकर इन लोगों ने भाजपा कार्यलय को घेर लिया था. इन लोगों का मांग है कि हम लोगों को स्थाई किया जाए और 4 साल का वेतन दिया जाए जो पंचायत विभाग के तरफ से जो चिट्ठी जारी किया गया है, उसे निरस्त किया जाए.

साथ ही उन्हें काम पर फिर से बहाल किया जाए. प्रदर्शनकारियों का साफ-साफ कहना है कि 4 साल पहले ही हम लोगों की नियुक्ति की गई है. अभी तक सरकार एक रुपये भी मानदेय के रूप में नहीं दे सकी है. सिर्फ और सिर्फ आश्वासन ही दिया जा रहा है. उल्टे फिर से नए वार्ड सचिव की नियुक्ति की भी घोषणा कर दी गई है, जो कि गलत है.

उनके द्वारा सेवा स्‍थायी करने को लेकर कई दिनों से पटना में आंदोलन चल रहा है. पिछले 14 दिनों से गर्दनीबाग स्थि‍त धरनास्‍थल पर आंदोलन कर रहे हैं. आज प्रदर्शनकारी भाजपा कार्यालय पहुंच गए. यहां वे कार्यालय के सामने धरना पर बैठ गए. किसी को अंदर नहीं जाने दे रहे थे. सड़क पर आवागमन भी बाधित कर दिया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्‍हें हटाने का प्रयास किया लेकिन वे मानने को तैयार नहीं थे.

टॅग्स :पटनाबिहारBJP
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल