लाइव न्यूज़ :

भाजपा में संगठन सर्वोपरि और संगठन ही शक्ति व विचारधारा ही प्राण?, भाजपा बिहार के नव नियुक्त अध्यक्ष संजय सरावगी ने कार्यभार संभाला

By एस पी सिन्हा | Updated: December 18, 2025 20:34 IST

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बिहार इकाई के नव नियुक्त अध्यक्ष संजय सरावगी ने बृहस्पतिवार को पटना स्थित पार्टी कार्यालय में औपचारिक रूप से अपना कार्यभार संभाल लिया। निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने सरावगी को प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठाकर दायित्व सौंपा।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा में संगठन सर्वोपरि है और संगठन ही शक्ति है व विचारधारा ही प्राण हैं।संगठन की रीढ़ होते हैं और उन्हीं के बल पर पार्टी निरंतर आगे बढ़ती है।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से ही ‘मैं’ से ‘हम’ की यात्रा प्रारंभ हुई।

पटनाः भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने गुरुवार को प्रदेश कार्यालय में पदभार ग्रहण किया। सरावगी ने बिहार भाजपा के निवर्तमान अध्यक्ष दिलीप जायसवाल की जगह ली है, जो अभी राज्य सरकार में उद्योग मंत्री हैं। इस दौरान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि उत्सव का माहौल है। जश्न का माहौल है। हमें एक संगठनकर्ता और दरभंगा से लगातार चुनाव जीतकर आने वाले संजय सरावगी भाई आज प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी संभाल लिया है। संगठन में उनका लंबा अनुभव है। उनके साथ काम करने का हमें अनुभव मिला है।

पीएम मोदी जी के सबका साथ वाला स्वभाव संजय सरावगी जी का है। उन्होंने कहा कि मैं केंद्रीय नेतृत्व को बधाई देता हूं कि हमें संजय सरावगी के रूप में प्रदेश अध्यक्ष दिया है। इसके अलावा मेरे कार्यकाल में मेरे भाई नितिन नबीन जी को भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। करीब 17 महीने तक मैं प्रदेश अध्यक्ष रहा।

मैं आदरणीय सभी नेता गण और कार्यकर्ता बंधुओं का धन्यवाद करता हूं। दिलीप जायसवाल ने कहा कि बिहार में एक बार फिर आप सभी ने एनडीए सरकार बनाने का काम किया, इसके लिए मैं आप सभी को हृदय से धन्यवाद देता हूं। मुझे पूरी उम्मीद है कि बिहार भाजपा परिवार के नए मुखिया के नेतृत्व में संगठन को और मजबूत करने का काम करेंगे।

वहीं, प्रदेश अध्यक्ष जिम्मेदारी संभालने के बाद संजय सरावगी ने कहा कि संगठन की जिम्मेदारी ईमानदारी से निभाऊंगा। मेरी कोशिश होगी कि कार्यकर्ताओं की आवाज सरकार तक पहुंचती रहे। बता दें कि नए बिहार प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी के पदभार संभालने से पहले भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

बेली रोड से भाजपा प्रदेश कार्यालय तक उन्होंने रोड शो किया। उनके स्वागत के लिए हाथी, घोड़े और ऊंट दिखाई दिए। बैंड बाजे के साथ पहुंचे कार्यकर्ता उनके स्वागत में खड़े रहे। उल्लेखनीय है कि संजय सरावगी का जन्म 28 अगस्त 1969 को हुआ था और वे वैश्य समुदाय से संबंध रखते हैं। वे भाजपा के पुराने और भरोसेमंद नेताओं में शामिल माने जाते हैं और कारोबारी वर्ग में उनकी अच्छी पकड़ है।

मिथिलांचल की राजनीति में दरभंगा का विशेष महत्व रहा है, जहां संजय सरावगी का प्रभाव भी देखा जाता है। साल 1995 में भाजपा से जुड़े संजय सरावगी पहली बार 2005 में विधानसभा चुनाव लड़े। राजद के सुल्तान अहमद के बाद वो दरभंगा से मार्च 2005, नवंबर 2005, 2010, 2015, 2020 और 2025 का विधानसभा चुनाव लगातार जीतते रहे हैं।

वो 6 बार लगातार दरभंगा से विधायक चुने जाते रहे हैं। संजय सरावगी के पास एम.कॉम और एमबीए की डिग्री है। उन्होंने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से की थी, जिसके बाद वे 1995 में भाजपा में शामिल हो गए। पिछली सरकार में वह राज्य में राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री की जवादेही संभाल चुके हैं।

टॅग्स :Bihar BJPबिहारBiharBJP
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्राइम अलर्टप्रेमी-प्रेमिका को खंभे से बांधकर लाठियों से पीटा, गालियां दी और सरेआम किया अपमानिन, स्थानीय वार्ड सदस्य की भूमिका अहम?

ज़रा हटकेकोल्ड ड्रिंक और बिस्किट की दुकान से इश्क?,  जेवरात और 20000 रुपये लेकर फरार, मां और बेटी को लेकर प्रेमी मुकेश चौधरी-भोला चौधरी फरार

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

भारत अधिक खबरें

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO