बिहार: दिल का दौरा पड़ने से बीजेपी एमएलसी सूरज नंदन कुशवाहा का निधन

By भाषा | Published: December 29, 2018 10:43 PM2018-12-29T22:43:13+5:302018-12-29T22:43:13+5:30

Bihar: BJP MLC Suraj Nandan Kushwaha passes away due to heart attack | बिहार: दिल का दौरा पड़ने से बीजेपी एमएलसी सूरज नंदन कुशवाहा का निधन

बिहार: दिल का दौरा पड़ने से बीजेपी एमएलसी सूरज नंदन कुशवाहा का निधन

पटना, 29 दिसंबर (भाषा) भाजपा नेता एवं विधान पार्षद सूरज नंदन कुशवाहा का शनिवार सुबह दिल का दौरा पड़ने पर यहां उनके आवास में निधन हो गया। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी। 

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, प्रदेश भाजपा प्रमुख नित्यानंद राय और राजद नेता तेजस्वी यादव सहित कई नेताओं ने कुशवाहा के निधन पर शोक प्रकट किया है। 

कुशवाहा़ (61) के परिवार में उनकी पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं। 

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक मुख्यमंत्री ने पूरे राजकीय सम्मान के साथ कुशवाहा की अंत्येष्टि करने की घोषणा की है। 

Web Title: Bihar: BJP MLC Suraj Nandan Kushwaha passes away due to heart attack

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे